Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Result 2025 out 21539 candidates declared pass know cutoff marks, pdf download link

RPSC RAS Result 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में 21539 अभ्यर्थी सफल, जानें कटऑफ और देखें रिजल्ट

  • RPSC RAS Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 20 फरवरी 2025 को आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
RPSC RAS Result 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में 21539 अभ्यर्थी सफल, जानें कटऑफ और देखें रिजल्ट

RPSC RAS Result 2025 Cutoff Marks: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 20 फरवरी 2025 को आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम का रिजल्ट (RAS Pre Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RPSC RAS Prelims 2024 Result Pdf Direct Download Link

आयोग द्वारा 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं। किसी परीक्षार्थी द्वारा 10 प्रतिशत अर्थात् 15 से अधिक प्रश्नों में 05 विकल्पों में से कोई भी विकल्प अंकित नहीं करने के कारण 1680 अभ्यर्थियों को RAS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। 2 अभ्यर्थियों के रिजल्ट को न्यायिक कारणों की वजह से सील्ड कवर में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:RPSC RAS प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, Direct Link
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! RPSC RAS 2024 की वैकेंसी बढ़ी, देखें रिक्तियों का ब्योरा

जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स-

पुरुष पद -

जनरल- 71.59

जनरल (SA)-65.32

एससी- 63.98

एसटी- 67.56

एसटी (SA)-46.98

ओबीसी- 71.59

एमबीसी- 71.59

ईडब्ल्यूएस- 71.59

महिला पद -

जनरल- 69.80

जनरल (SA)- 62.19

एससी-59.51

एसटी- 63.98

एसटी (SA)-42.51

ओबीसी- 69.80

एमबीसी-63.98

ईडब्ल्यूएस- 69.80

विधवा पद -

जनरल- 15.66

एससी-12.53

एसटी- 7.16

एसटी (SA)- 7.16

ओबीसी- 15.66

एमबीसी- 12.53

ईडब्ल्यूएस- 15.66

एक्स- सर्विसमैन पद -

जनरल- 29.98

एससी- ALL

एसटी- ALL

एसटी (SA)-ALL

ओबीसी- 29.98

एमबीसी- 29.98

ईडब्ल्यूएस- 26.40

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के बाद 3 फरवरी 2025 को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। कैंडिडेट को 5 फरवरी 2025 तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। आरपीएससी आरएएस 2025 के लिए कुल 6.75 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 3.75 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें