Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Pre Result 2024 out at rpsc.rajasthan.gov.in here direct pdf download link

RPSC RAS Result 2025 Out: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

  • RPSC RAS Pre Result 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
RPSC RAS Result 2025 Out: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RPSC RAS Pre Result 2024 Sarkari Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम का रिजल्ट (RAS Pre Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के बाद 3 फरवरी 2025 को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। कैंडिडेट को 5 फरवरी 2025 तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। आरपीएससी आरएएस 2025 के लिए कुल 6.75 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 3.75 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी! RPSC RAS 2024 की वैकेंसी बढ़ी, देखें रिक्तियों का ब्योरा
ये भी पढ़ें:राजस्थान CET 12वीं लेवल रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RPSC RAS Prelims 2024 Result: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको RPSC RAS Pre 2024 Result लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर RPSC RAS रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

आयोग द्वारा 21,539 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं। किसी परीक्षार्थी द्वारा 10 प्रतिशत अर्थात् 15 से अधिक प्रश्नों में 05 विकल्पों में से कोई भी विकल्प अंकित नहीं करने के कारण 1680 अभ्यर्थियों को RAS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। 2 अभ्यर्थियों के रिजल्ट को न्यायिक कारणों की वजह से सील्ड कवर में रखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें