Best Teacher Award Ceremony at ACC High School Khunti - Summer Sen Honored एसीसी स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBest Teacher Award Ceremony at ACC High School Khunti - Summer Sen Honored

एसीसी स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित

खलारी के एसीसी उच्च विद्यालय में शनिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक समर सेन को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार मिला। प्रशासक जामवंत सिंह और प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी ने पुरस्कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 17 May 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
एसीसी स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित

खलारी, निज प्रतिनिधि। एसीसी उच्च विद्यालय खलारी में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के शिक्षक समर सेन को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार विद्यालय के प्रशासक जामवंत सिंह और प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक और प्रधानाध्यापक ने कहा कि समर सेन का विद्यालय के प्रति प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय सहयोग रहता है l वहीं दूसरी तरफ एसीसी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका पम्मी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रवि गिरी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।