Hindi Newsकरियर न्यूज़RSMSSB Rajasthan CET 12th level Result 2025 out at rssb.rajasthan.gov.in here direct pdf download link

RSMSSB CET 12th Level Result 2025: राजस्थान CET 12वीं लेवल रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

  • Rajasthan CET 12th Level Result 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
RSMSSB CET 12th Level Result 2025: राजस्थान CET 12वीं लेवल रिजल्ट 2025 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RSMSSB Rajasthan CET Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 17 फरवरी 2025 को समान पात्रता परीक्षा (12वीं स्तर)- 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सफल अभ्यर्थियों (Qualified Candidates List Pdf) जारी की है। अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक अपनी SSO_ID पर देख सकते हैं।

RSMSSB Rajasthan CET 12th Level Result 2025: राजस्थान CET परीक्षा 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको RSMSSB Rajasthan CET 12th Level Result 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राजस्थान CET परीक्षा रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप राजस्थान CET परीक्षा रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

RSMSSB Rajasthan CET 12th Level Result 2025 Direct Link

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) की ओर से सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो-दो शिफ्ट (9 बजे से 12 बजे तक तथा 3 बजे से 6 बजे तक) में आयोजित की गई थी।

आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया कि "22 से 24 अक्टूबर 2024 तक 6 पालियों में आयोजित की गई सीईटी वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 15.4 लाख में से 9.17 लाख उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण किया है। कुल 900 प्रश्नों में से 6 प्रश्नों को हटा दिया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई "

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें