Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar board 12th result 2025 simultala awasiya vidyalaya bseb inter result performance 2025

Bihar board 12th result: 'टॉपर फैक्ट्री' कहे जाने वाले सिमुलतला स्कूल को झटका, टॉप-5 में एक भी छात्र नहीं, देखें लिस्ट

  • Bihar board 12th result: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है। जानें ‘टॉपर फैक्ट्री’ कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कैसी रही परफॉर्मेंस-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
Bihar board 12th result: 'टॉपर फैक्ट्री' कहे जाने वाले सिमुलतला स्कूल को झटका, टॉप-5 में एक भी छात्र नहीं, देखें लिस्ट

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 86.50 प्रतिशत रहा। आर्ट्स में कुल 82.75 प्रतिशत, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और साइंस में 89.59 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इस बीच एक बार फिर से सिमुलतला आवासीय विद्यालय चर्चा में है। इस स्कूल को 'टॉपर्स की फैक्ट्री' कहा जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय से टॉपर लिस्ट में एक भी स्टूडेंट शामिल नहीं हो सका है। जहां इस स्कूल से हर साल 12वीं बोर्ड रिजल्ट में टॉपर्स निकलते रहे हैं। वहीं बीते कुछ सालों में इस स्कूल के 12वीं बोर्ड रिजल्ट में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

देखें बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स टॉप-5 टॉपर-

अंकिता कुमारी राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, सेहन, वैशाली 473 94.61

शाकिब शाह +2 उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर 473 94.61

अनुष्का कुमारी आर.एन.एस. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर 471 94.22

रोकैया फातिमा बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय 471 94.22

आरती कुमारी गांधी स्मारक सीनियर एसईसी. +2 एस.सी.एच. कोपा, सारण 470 94.3

सानिया कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार सोनपुर 470 94.3

अंकित कुमार +2 ज्ञान भारती उच्च विद्यालय जगलालनगर, गया 470 94.3

अंशू रानी मु.ज. कॉलेज, साइन, मसौढ़ी, पटना 469 93.84

चंद्रमणि लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल, मुजफ्फरपुर 468 93.65

रिशु कुमार डी.सी.इंटर कॉलेज, एस.बख्तियारपुर, सहरसा 468 93.65

संजना कुमारी उत्क्रमित एचएस अंजना कोट, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर 468 93.65

तनु कुमारी उच्च विद्यालय, भेलवा मंडल, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण 468 93.65

अर्चना मिश्रा जिला स्कूल, गया 468 93.65

बिहार बोर्ड कॉमर्स टॉपर लिस्ट-

रौशनी कुमारी, जे.एल.कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली को 475 अंक मिले। 95 प्रतिशत

खुशी महिला मनोज कुमार मिश्रा एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद को 473 अंक मिले। 94.6 प्रतिशत।

सृष्टि कुमारी, पंजियार आर.के.कॉलेज,मधुबनी को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।

निशांत राज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया, लौरिया को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।

निधि शर्मा, फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।

अदिति सोनकर, एस.पी.जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।

अंशू कुमारी, एच.डी.जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर को 469 अंक मिले। 93.8 प्रतिशत।

बिहार बोर्ड साइंस टॉपर लिस्ट-

प्रिया जायसवाल सरकारी. राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल, हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण को 484 अंक मिले, 96.8 प्रतिशत

आकाश कुमार, सरकारी. एस जे स्मारक एच/एस मंगाबीघा बंशी अरवल को 480 अंक मिले, 96 प्रतिशत

रवि कुमार पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना को 478 अंक मिले। 95.6 प्रतिशत

अनुप्रिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत

प्रशांत कुमार ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत

अतुल कुमार एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत

अंकित कुमार जी.डी.कॉलेज,बेगूसराय को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत

वर्षा रानी श्यामा उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटोतर, बी.कोठी को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत

आपको बता दें कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद इस स्कूल ने टॉपर लिस्ट में अपना दबदबा बनाया। 2015 में बिहार बोर्ड की टॉप 10 लिस्ट में 31 स्टूडेंट्स शामिल थे, जिसमें से 30 विद्यार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के थे। इसी तरह से 2016 में टॉप 10 में 46 बच्चों ने अपनी जगह बनाई थी। 2023 के बोर्ड रिजल्ट में ये स्कूल 7 टॉपर्स के साथ नंबर वन पर था। 'टॉपर फैक्ट्री' कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय को साल 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं नतीजों में झटका लगा और बीते साल एक भी इस स्कूल से टॉपर नहीं निकला था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें