Nine-Day Shri Ramcharitmanas Yagya for New Jagannath Temple in Rajpur नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ शुरू , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsNine-Day Shri Ramcharitmanas Yagya for New Jagannath Temple in Rajpur

नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ शुरू

राजपुर, एक संवाददाता।गवान जगन्नाथ जी का मंदिर तीन सौ वर्ष पुराना है, जो जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। जगन्नाथ जी के नये दरबार का निर्माण कराया जा

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 2 May 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ शुरू

राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरना अमरथा बाल के घने जंगल अमरपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के नव निर्माण को लेकर भूमि पूजन करने के लिए महंत सुदर्शनाचार्य के सानिध्य में शुक्रवार से नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ शुरू किया गया। जानकारी देते हुए मठाधीश्वर ने बताया कि साधु संतों के ठहराव के लिए मठ परिसर का विकास कार्य चल रहा है। भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर तीन सौ वर्ष पुराना है, जो जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। जगन्नाथ जी के नये दरबार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए भूमि पूजन नौ मई को करायी जायेगी।

कहा कि वेद मर्मज्ञ विद्वान शशिकांत त्रिपाठी, अंजनी स्वामी, ददनजी पांडेय, श्रीधर स्वामी, कमल नारायण जी व संत विलास शर्मा के सहयोग से नौ दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ शुरू किया गया है। जिसकी पूर्णाहुति नौ मई को होगी। इसी दिन श्री श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी के शिष्य तपोमूर्ति संत यतिराज सुंदर स्वामी जी के सानिध्य में भगवान जगन्नाथ जी दरबार निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया जायेगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति व भूमि पूजन के बाद विशाल लंगर आयोजित किया जाएगा। मौके पर महात्मा बुद्ध, पूर्व मुखिया हरेराम रजवार, मदनमोहन तिवारी, अंजय ब्रह्मचारी, धनजी सिंह यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।