Farmers Meeting in Bihar Government Initiatives for Agricultural Prosperity जदयू ने किसानों को गिनाईं उपलब्धियां, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsFarmers Meeting in Bihar Government Initiatives for Agricultural Prosperity

जदयू ने किसानों को गिनाईं उपलब्धियां

बगहा के इंग्लिसिया पंचायत में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जनता दल यूनाइटेड द्वारा 'आओ चले गांव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक मिश्रा ने किसानों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 19 May 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
जदयू ने किसानों को गिनाईं उपलब्धियां

चौतरवा, एक संवाददाता। बगहा एक प्रखंड की इंग्लिसिया पंचायत में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आओ चले गांव की के तहत मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार और तकनीकी व श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुजीत राव के अध्यक्षता ने की। मुख्य अतिथि के रूप के प्रदेश महासचिव डॉ अभिषेक मिश्रा और जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किसानों के लिए बहुत सारी योजना चलाई जा रही हैं। जिसकी जानकारी सभी किसानों को होनी चाहिए। जिसको लेकर हमलोग पंचायत पंचायत जाकर सही किसानों को किसान हितकारी सरकार के बारे में बता रहे हैं।

प्रदेश महासचिव ने बताया बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। जहां सबसे अधिक खेती की जाती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किसानों के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया जा रहा है। ताकि किसान खुशहाल और समृद्ध हो सके।उन्होंने बताया की आओ चले गांव की ओर नारो के तहत गांव गांव में जाकर किसने की समस्याओं को सुना जा रहा है। और सुझाव लिए जा रहे हैं। जिला प्रवक्ता अभय उपाध्याय ने बताया कि पहले की किसानी घाटा का धंधा बना हुआ था।आज सरकार की मंशा है किसानी फायदे का धंधा हो सके और किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सके। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष टुन्नु पाण्डेय, महासचिव मोहम्मद सदाम,उमाशंकर साहनी, प्रमोद राव, मोहम्मद इमरान, अभिनंदन कुमार दुर्गेश कुमार, मोतीलाल राम आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।