Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMinor Girl Molested in Sahibganj Father and Sister Assaulted While Defending
नाबालिग लड़की से छेड़खानी, पिता और बहन को पीटा
साहेबगंज के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की गई। जब पिता और बहन उसकी मदद के लिए गए, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें चार लोगों को आरोपित...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 15 May 2025 10:17 PM

साहेबगंज। नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को नाबालिग लड़की से छेड़खानी की गई। बचाव में गए पिता और बहन के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर लड़की के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मुकेश राय, राकेश राय, बिट्टू राय समेत चार को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि पुत्री दरवाजे पर गेहूं सूखा रही थी, तभी आरोपितों ने पुत्री का बाल पकड़कर घसीटते हुए घर ले गया और छेड़खानी की। बड़ी पुत्री के साथ बचाने गया तो दोनों के साथ मारपीट की गई। एएसआई महेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।