BJP Leaders Join Congress at Education Justice Dialogue in Araria बांटो और राज करो की नीति पर केंद्र सरकार चमका रही है अपनी राजनीति, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsBJP Leaders Join Congress at Education Justice Dialogue in Araria

बांटो और राज करो की नीति पर केंद्र सरकार चमका रही है अपनी राजनीति

कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेता कांग्रेस में हुए शामिल अररिया,निज संवाददाता राज्यव्यापी

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 16 May 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
बांटो और राज करो की नीति पर केंद्र सरकार चमका रही है अपनी राजनीति

कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेता कांग्रेस में हुए शामिल अररिया,निज संवाददाता राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित कांग्रेस पार्टी का शिक्षा न्याय संवाद सम्मेलन में गुरुवार को अररिया पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सीडब्लूसी सदस्य गणेश गोदियाल ने कहा कि दलित,पिछड़ा, अतिपिछड़ा और आदिवासी को शिक्षा और नौकरी में अवसर नहीं दिया जा रहा है।निजी संस्थाओं और प्राइवेट नोकरियों में पिछड़ा, अतिपिछड़ा,दलित और आदिवासियों का हक छीन कर दूसरे को दिया जा रहा है। शहर के टाउन हॉल में आयोजित शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों युवाओं, महिलाओ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति रही है बांटो और राज करो,भाजपा ने यह नीति अंग्रेजों से सीखा है, वही इस देश में लागू कर रहा है।

बिहार में 2020 में भाजपा ने बांटो और राज करो की नीति पर चलकर अपनी राजनीति चमकाई । लेकिन बिहार का जनमानस अब भाजपा की नीति को समझ गई है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है,देश कमजोर हुआ है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का साथ दीजिए। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थिति बदतर है।शिक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है।बिहार के 81 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है, गांव तक आधुनिक शिक्षा नहीं पहुंची है, विश्वविद्यालय में स्थाई शिक्षक, डिजिटल लाइब्रेरी और नियमित कक्षाएं सुनिश्चित नहीं हो रही है।नौकरी मांगने पर लाठी चार्ज किया जाता है। सरकारी नौकरियों की खाली पदों पर भारती नहीं की जा रही है।एक सवाल के जबाब में उन्होंने दरभंगा में राहुल गांधी के काफिला को रोकने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जानबूझकर हुड़दंग करवाया गया।वहीं विधायक आबिदुर रहमान ने कहा कि शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम पूरे बिहार में किया जा रहा है। शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा, नौकरी और भागीदारी की बात उठाई जा रही है। उन्होंने दरभंगा में राहुल गांधी को रोके जाने की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि यह एक साजिश के तहत की गई है ,ताकि भाजपा अपनी नाकामी को छुपा सके।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब उर रहमान,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,महिला कांग्रेस की माला राम,अफसाना हसन,नरेश पासवान,आबिद हुसैन अंसारी, दिलीप पासवान,शशि भूषण झा, अब्दुस सलाम,अब्दुल कुद्दूस, जफरुल हसन, वार्ड पार्षद काजल गुप्ता,अमितेश कुमार गुडडू,गुलाबचंद ऋषिदेव,मासूम अंसारी, अमन रजा, गौरव गुप्ता प्रदीप करण,सुरेंद्र कुमार संजीव, कंचन विश्वास, विक्की अंसारी, शारुख आलम,असदुद खान, चंगेज अंसारी, इकबाल अहमद मोहतासिम यूसुफ, शहजाद आसिफ, नसीम मंसूरी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए।सभी को माला पहनाकर जिला अध्यक्ष शाद अहमद ने पार्टी में स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।