आपके खरीदने से पहले out of stock नहीं हो जाए ये SUV, कंपनी इस महीने दे रही ₹3 लाख का डिस्काउंट
- महिंद्रा दिसंबर में अपनी XUV400 EV पर बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी अपनी इसे इलेक्ट्रिक SUV पर ईयरएंड ऑफर के चलते 3 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

महिंद्रा दिसंबर में अपनी XUV400 EV पर बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी अपनी इसे इलेक्ट्रिक SUV पर ईयरएंड ऑफर के चलते 3 लाख रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी की ये स्टॉक क्लियरेंस सेल भी है। ये महिंद्रा की देश में मिलने वाली पहली इलेक्ट्रिक SUV भी है। इस डिस्काउंट का फायदा XUV400 EL Pro FC मॉडल पर मिलेगा। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सेसरीज, बोनस, कॉर्पोरेट या अन्य तरह के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए है।
महिंद्रा XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। नई ईवी एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। जबकि डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड में अब स्टोरेज की जगह एक पियानो ब्लैक इंसर्ट मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Kona Electric
₹ 23.79 - 23.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City Hybrid
₹ 19 - 20.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस इलेक्ट्रिक SUV में क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और स्कॉर्पियो N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।
इसमें डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाईट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है।
डिस्क्लेमर: इस कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। डिस्काउंट स्टॉक पर भी डिपेंड करता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।