Training Program for Sugarcane Farmers in Pilibhit Expert Guidance on Nutrient Management and Pest Control गन्ना किसान अपने खेत मे कार्बनिक खाद का प्रयोग अवश्य करें : वैज्ञानिक, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsTraining Program for Sugarcane Farmers in Pilibhit Expert Guidance on Nutrient Management and Pest Control

गन्ना किसान अपने खेत मे कार्बनिक खाद का प्रयोग अवश्य करें : वैज्ञानिक

Pilibhit News - पीलीभीत में गन्ना विकास परिषद द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को पोषक तत्व प्रबंधन, पेड़ी प्रबंधन और गन्ने में लगने वाले कीट व रोगों के विषय में जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 29 April 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
गन्ना किसान अपने खेत मे कार्बनिक खाद का प्रयोग अवश्य करें : वैज्ञानिक

पीलीभीत, संवाददाता। गन्ना विकास परिषद पीलीभीत क्षेत्र के क्रिटिकल विलेज ढकिया नथा में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी और डॉ. शिवपाल सिंह ने किसानों को पोषक तत्व प्रबंधन, पेड़ी प्रबंधन एवं गन्ने मे लगने वाले कीट व रोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. तिवारी ने बताया कि गन्ना किसान अपने खेत मे कार्बनिक खाद का प्रयोग अवश्य करें। ऐसा करने से जमीन की भौतिक एवं रासायनिक दशा मे सुधार आता है। किसानों को रेड रॉट, बीज उपचार के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। रेड रॉट से बचाव को फसल चक्र अपनाएं और नवीन विकसित गन्ना किस्मों की बोआई करने एवं ट्राईकोडर्मा के प्रयोग की विधि के बारे में जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी ने गन्ने की खेती में समसामयिक गतिविधियों पर किसानों का मार्गदर्शन किया और विभागीय विकास योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एल•एच •शुगर फैक्ट्री पीलीभीत से प्रदीप सिंह समेत गन्ना पर्यवेक्षक, किसान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।