कैबिनेट--स्वजल कर्मचारियों को कैबिनेट से मिली राहत
कैबिनेट--स्वजल कर्मचारियों को कैबिनेट से मिली राहत स्वजल कर्मचारियों को कैबिनेट से मिली स्वजल कर्मचारियों को कैबिनेट से मिली राहत राहत स्वजल कर्मचारिय

देहरादून। स्वजल के 200 कर्मचारियों को कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी। इन कर्मचारियों के पदों को जनवरी 2021 से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। कैबिनेट ने जनवरी 2021 से लेकर स्वच्छ भारत मिशन दो तक के लिए पदों को स्वीकृति दे दी है। इससे जुलाई 2024 से वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में वेतन भुगतान की भी उम्मीद जग गई है। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं और शौचालयों के निर्माण, निगरानी, जनता को जागरुक करने को स्वजल का गठन किया गया। स्वजल कर्मचारियों के इन पदों को हर साल विस्तार दिया जाता है।
हर साल पदों को मंजूरी दी जाती है। जनवरी 2021 से इन पदों को मंजूरी नहीं मिल पाई थी। जैसे तैसे इन कर्मचारियों के वेतन का इंतजाम किया जा रहा था। जुलाई 2024 से इन कर्मचारियों के वेतन का भी भुगतान नहीं हो पा रहा था। कर्मचारी लंबे समय से वेतन भुगतान को दबाव बना रहे थे। कैबिनेट ने विधिवत मंजूरी देकर इन कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का काम किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।