Congress Protest in Dehradun Against MP Minister s Insult to Army दून में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Protest in Dehradun Against MP Minister s Insult to Army

दून में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

गुरुवार को दून में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इसे सेना का अपमान करार दिया और भाजपा की असली मानसिकता को उजागर किया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 15 May 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
दून में कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान को लेकर गुरुवार को दून में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री के बयान को सेना का अपमान करार दिया। कहा कि भाजपा का यही असली चेहरा है। कांग्रेसियों ने यहां भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की और पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में एकत्रित कांग्रेसियों ने एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा पर सेना का अपमान का आरोप लगाया। कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सेना ने जिस शौर्य के साथ जवाब दिया, उसे पूरा देश सलाम कर रहा है, लेकिन भाजपा नेता अपनी असली मानसिकता से बाहर निकल नहीं पा रहे हैं।

वह या तो अपने बयानों से सेना का अपमान कर रहे हैं, या फिर तिरंगा शौर्य यात्रा निकालकर सेना की आड़ लेकर अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अगर भाजपा सेना का सम्मान करती है तो अभी तक अपने मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया। जबकि मुकदमा भी कोर्ट के आदेश पर हुआ। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, आलोक मेहता, पार्षद अभिषेक तिवारी, मुकीम अहमद भूरा, मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, सुनील जायसवाल, जगदीश धीमान , राजकुमार जायसवाल, सूरज छेत्री, सावित्री थापा, राजेश पुंडीर ,गौरव शर्मा, वीरेंद्र पंवार, शकील मंसूरी, इकराम, प्रवीण भारद्वाज, शाहिद अहमद, आतिफ़ शेख, विजेंद्र चौहान, राजीव चौधरी, अमनदीप सिंह, मनीष गौनियाल, सुनील थपलियाल, उदवीर सिंह पंवार, राजकुमार, संजय शर्मा, लकी राणा, राजेश सिंह, गोपाल सिंह, अरुण बलूनी, मंजू चौहान, जगत सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।