UP Weather Forecast Today IMD Heat wave Alert Temperature to cross 44 degrees UP Weather: यूपी में आज बरसेगी आग, 44 डिग्री के ऊपर जाएगा तापमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Forecast Today IMD Heat wave Alert Temperature to cross 44 degrees

UP Weather: यूपी में आज बरसेगी आग, 44 डिग्री के ऊपर जाएगा तापमान

यूपी में गुरुवार को पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर 42.4 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इसके ऊपर जा सकता है।

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊFri, 16 May 2025 07:06 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: यूपी में आज बरसेगी आग, 44 डिग्री के ऊपर जाएगा तापमान

यूपी में गुरुवार को पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर 42.4 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इसके ऊपर जा सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में कोई भी प्रभावी मौसमी परिस्थिति सक्रिय नहीं है जो तापमान पर अंकुश लगाए।

सतही स्तर पर आ रही गर्म पछुआ हवा ने तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से जहां दिन का तापमान तेजी से बढ़ा वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तपिश और ज्यादा परेशान करने वाली है। 17 मई से पुरवा प्रभावी होने की उम्मीद है। लू की चेतावनी का दायरा 18 मई तक रखा गया है।

ये भी पढ़ें:भारतीयों ने पाक समर्थन पर कैंसिल करवाए तुर्किये-अजरबैजान के टिकट, यहां की बुकिंग

आज-कल रात में गर्मी बेचैन करेगी

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार कुछ इलाकों में रात का तापमान भी बढ़ने का पूर्वानुमान है। ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को उष्ण रात्रि यानी बेचैन करने वाली रात की स्थिति हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति मानव दिनचर्या पर प्रभाव डालती है।

सबसे गर्म रात, और उछलेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिम यूपी में दिन-रात का तापमान क्रमशः 39.9 एवं 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से क्रमशः 2.5 एवं 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार की रात सीजन की सबसे गर्म दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम यूपी में भी जल्द ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

खुद का रखें ध्यान, रहें सावधान

- दोपहर के समय लम्बे समय तक गर्मी के संपर्क में आने से बचें

- हल्के, ढीले, हल्के रंग के, पूरे सूती कपड़े पहनें, धूप में जाते समय सिर को ढंकें

- शरीर में पानी की कमी न होने दें, ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि पीएं

- दोपहर और शाम से पहले मेहनत वाले कठिन कार्य करने से बचें

- हीट स्ट्रोक, हीट रैश या ऐंठन के लक्षण पहचानें, डॉक्टर को दिखाएं

- इस स्थिति में कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली जैसे लक्षण

- शराब, चाय, कॉफी और कार्बनिटेड शीतल पेय से बचें

- उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन न करें