Hindi Newsउत्तर प्रदेशMahakumbh 2025 : एकादशी पर सवा करोड़ से अधिक ने लगाई पुण्य की डुबकी

Mahakumbh 2025 : एकादशी पर सवा करोड़ से अधिक ने लगाई पुण्य की डुबकी

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर संगम में स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ पार कर गई। सुबह से स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही गया। जानें महाकुंभ से जुड़े लाइव अपडेट्स

Mahakumbh 2025 : एकादशी पर सवा करोड़ से अधिक ने लगाई पुण्य की डुबकी

Maha Kumbh Mela 2025, in Prayagraj, Uttar Pradesh

Srishti Kunj| हिन्दुस्तान,प्रयागराज | Sat, 08 Feb 2025 11:12 PM
हमें फॉलो करें

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर संगम में स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ पार कर गई। सुबह से स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही गया। माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण एकादशी है।जानें महाकुंभ से जुड़े लाइव अपडेट्स

8 Feb 2025, 09:49:49 PM IST

अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुम्भ में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर संगम में स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ पार कर गई। सुबह से स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही गया। माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण एकादशी है। इसे जया एकादशी भी कहते हैं। जया एकादशी पर त्रिवेणी स्नान का बहुत महत्व है। दोपहर दो बजे तक ही 97 लाख 14 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली थी। रात आठ बजे तक स्नान करने वालों की संख्या बढ़कर 1.32 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही महाकुम्भ में अब तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 करोड़ हो गई है।

8 Feb 2025, 06:00:39 PM IST

सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासंगम, महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। ठाकुर ने शनिवार को यहां पहुंचकर स्नान करने के बाद महाकुंभ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे 'एकता का महाकुम्भ' बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दव्यि धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।

8 Feb 2025, 05:21:37 PM IST

ऑथर और स्पीकर शेफाली वैद्य ने साझा किया महाकुम्भ का अनुभव

महाकुम्भ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और समर्पण का महायज्ञ है। यह वास्तव में दो प्रकार के लोगों का होता है, वे जो श्रद्धा के साथ आते हैं, और वे जो सेवा में समर्पित होते हैं। ऑथर और स्पीकर शेफाली वैद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर महाकुम्भ को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ उन श्रद्धालुओं का होता है, जो केवल वश्विास के साथ आते हैं। वे, जो संगम में पवित्र स्नान के लिए घंटों प्रतीक्षा करते हैं, जो गंगाजल को संजोकर घर ले जाते हैं, जो शिकायत नहीं करते, सिर्फ आस्था रखते हैं। जब वे संगम में डुबकी लगाते हैं, तो मानो वे समय की सीमाओं को लांघ जाते हैं, यह विश्वास रखते हुए कि संगम की गोद में समर्पण से उनके जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाएंगे। उनका कहना है कि महाकुंभ उन सेवकों का भी होता है, जो यहां कुछ मांगने नहीं, बल्कि देने आते हैं। 15,000 सफाई कर्मी, जो करोड़ों श्रद्धालुओं के कदमों के निशान मिटाते हैं, ताकि हर दिन घाट स्वच्छ रहें।

8 Feb 2025, 04:15:04 PM IST

13 फरवरी महाकुंभ आएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व विधायक 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करेंगे। साय ने यहां कहा, 13 तारीख को मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और पार्टी के विधायक महाकुंभ जा रहे हैं क्योंकि 144 वर्ष बाद ऐसा शुभ मुहूर्त आया है। हम सभी लोग पुण्य के भागी बनना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष और सभी विधायकों तथा सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने पत्र लिखकर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा।

8 Feb 2025, 03:33:31 PM IST

राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीएम ने एक साथ संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज स्थित महाकुंभ में शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी पहुंचे। दोनों ने संगम में एक साथ डुबकी लगाई। महाकुंभ में शनिवार दोपहर दो बजे तक 97.14 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके थे। अनुमान है कि शाम तक एक करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकते हैं।

8 Feb 2025, 02:00:38 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: संत प्रवीण देव ने दंडी संन्यास की ली दीक्षा

Mahakumbh 2025 LIVE: महंत दंडी स्वामी विमल देव ने आश्रम सेक्टर 18 मठ मछली बंदर शिविर में अलौकिक शनि धाम नैनी के पीठाधीश्वर संत प्रवीण देव को दंडी संन्यास की दीक्षा दी। दीक्षा के पूर्व उपवास व्रत के साथ मुंडन संस्कार के उपरांत दंडी संन्यासियों और कन्याओं का पूजन किया गया। महंत विमल देव ने बताया कि संन्यास की राह बहुत कठिन है। अब वे परिजनों का मोह माया त्याग कर लोक कल्याण के लिए भ्रमण करेंगे। इस दौरान शशि भूषण चैतन्य, अजय स्वरूप ब्रह्मचारी, विजय स्वरूप ब्रह्मचारी, अमन स्वरूप ब्रह्मचारी, सुनील स्वरूप ब्रह्मचारी, रमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

8 Feb 2025, 01:29:30 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महानिर्वाणी अखाड़े का अष्ट कौशल चुनाव संपन्न

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ नगर छोड़ने से पहले महानिर्वाणी अखाड़े की अष्टकौशल का चुनाव पूरा हुआ। एक बार फिर अखाड़े के महासचिव रवींद्र पुरी को श्रीमहंत चुना गया। इसके साथ ही रमेश गिरि, बंशी पुरी, विनोद गिरि, मृत्युंजय भारती, मनोज गिरि, प्रेम पुरी, गंगा गिरि को श्रीमहंत चुना गया है। इसके साथ ही दिगंबर शिव पुरी, विश्वनाथ पुरी, रमाशंकर गिरि, मनसुख गिरि, ब्रह्मनारायण पुरी, उमाशंकर गिरि को कारोबारी या उप महंत के रूप में चुना या है। श्रीमहंत गया चुने गए सभी सदस्य अब सचिव बनाए जाएंगे। श्रीमहंत यमुना पुरी ने बताया कि यह चुनाव कुम्भ मेले तक के लिए हुआ है। अब छह साल तक सभी अपने अपने क्षेत्र में कार्यभार संभालेंगे।

8 Feb 2025, 01:10:46 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: 'किन्नर' में बनेंगे चार महामंडलेश्वर

Mahakumbh 2025 LIVE: तीर्थराज प्रयागराज के महाकुम्भ नगर में किन्नर अखाड़ा का विस्तार जारी है। रविवार की शाम पांच बजे से किन्नर अखाड़ा के सेक्टर - 16 संगम लोवर मार्ग पर लगे शिविर में चार महामंडलेश्वर और एक महंत बनाया जाएगा। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर अखाड़ा का विस्तार जारी है। जिन प्रदेशों और शहरों में किन्नर अखाड़ा का विस्तार नहीं हुआ है, वहां पर विस्तार करके सनातन धर्म को मजबूत करते हुए प्रचार-प्रसार किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।

8 Feb 2025, 12:45:07 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में कल्पवासियों का शय्या दान जारी, एसी, टीवी, फ्रिज और गहने किए भेंट

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में संगम की रेती से अखाड़ों के साथ अब कल्पवासियों के भी विदा होने का समय आ गया है। पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ कल्पवास, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर समाप्त हो जाएगा। मेला के विभिन्न सेक्टरों में कल्पवासी शय्या दान कर रहे।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खभऱ

8 Feb 2025, 12:27:57 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: नदी संस्कृति पर संगोष्ठी आज, कवि सम्मेलन कल

Mahakumbh 2025 LIVE: साहित्य अकादमी की ओर से महाकुम्भ मेले के सेक्टर सात स्थित कलाग्राम के मंच पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नौ फरवरी से होगा। पहले दिन भारतीय साहित्य में नदी संस्कृति विषयक संगोष्ठी होगी।

8 Feb 2025, 12:17:22 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: अंतरराष्ट्रीय पक्षी महोत्सव 16 फरवरी से

Mahakumbh 2025 LIVE: पक्षियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पक्षी महोत्सव का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक सेक्टर-25 अरैल में किया जाएगा। डीएफओ अरविंद यादव के अनुसार इसमें पक्षी विज्ञानी, पारिस्थितिकी और पर्यावरण प्रकृति संरक्षण से से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ पक्षी प्रेमी भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को 10 हजार से पांच लाख रुपये तक की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

8 Feb 2025, 12:00:02 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में औसतन हर तीसरे दिन गूंज रही किलकारी, नार्मल डिलीवरी से पैदा हुए बच्चे

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में बच्चों की डिलिवरी सेक्टर दो में स्थित 100 बेड के अत्याधुनिक केंद्रीय अस्पताल में हुई। यहां 11 बच्चों का अब तक जन्म हो चुका हैं। वहीं मेला के कर्ण अस्पताल में एक बच्चे का जन्म हुआ।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

8 Feb 2025, 11:44:55 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने लगाई संगम में डुबकी, करेंगे कैबिनेट की बैठक

Mahakumbh 2025 LIVE: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 115 विधायकों के साथ प्रयागराज पहुंच चुके हैं। उन्होंने सभी के साथ संगम में पुण्य की डुबकी लगाई और अब से थोड़ी ही देर में सेक्टर छह में बने स्टेट पवेलियन में राजस्थान पवेलियन के शिविर में कैबिनेट की बैठक करेंगे। यह पहला अवसर होगा कि जब यहां पर राजस्थान सरकार की कैबिनेट की बैठक होगी। अफसरों का कहना है कि अधिकांश मंत्री और विधायक स्टेट पवेलियन पहुंच चुके हैं। बैठक के बाद कुछ प्रमुख प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

8 Feb 2025, 11:26:00 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: संगम में स्नान को उमड़े श्रद्धालु, शाम तक 1 करोड़ का अनुमान

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में माघ महीना समाप्ति की ओर बढ़ रहा है तो मेले में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह की ही बात करें तो आठ बजे तक 32 लाख 31 हजार श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके थे। जबकि 10 लाख कल्पवासियों को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 42 लाख 31 हजार हो रही है। स्नान का क्रम अभी जारी है। अफसरों का अनुमान है कि शाम तक एक करोड़ के आसपास श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा लेंगे।

8 Feb 2025, 11:10:11 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: तेज हवाओं से बढ़ी ठिठुरन धूप भी बेअसर, तापमान 5 डिग्री गिरा

Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज में मौसम में हुए बदलाव व सतही हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। पिछले पांच दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

8 Feb 2025, 10:57:20 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: यहां दिख रही विविध संस्कृतियों की झलक

Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज में तीनों अमृत स्नान (मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी) के बाद भी श्रद्धालुओं-स्नानार्थियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान पर्व के बाद भी करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान को पहुंच रहे हैं। स्नानार्थियों में 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे।

8 Feb 2025, 10:43:52 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: अनुराग ठाकुर ने किया महाकुंभ में स्नान

Mahakumbh 2025 LIVE: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने महाकुंभ में आज स्नान किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सेक्टर नौ स्थित शिविर में शनिवार को मेगा यूथ कुम्भ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह युवाओं के अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही युवाओं से युथ कुम्भ में शामिल होने की अपील भी की है।

8 Feb 2025, 10:36:23 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: साबरमती से चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन, जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन दिन कैंसिल, कई के प्लेटफॉर्म बदले, देखें शेड्यूल

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ मेला के दौरान प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफार्मों में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन नौ से 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगा।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

8 Feb 2025, 10:18:33 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE:एआई तकनीक से मुख कैंसर की होगी जांच

Mahakumbh 2025 LIVE: सेक्टर-छह बजरंग दास मार्ग पर संचालित नेत्र कुम्भ में शुक्रवार को आरोग्य मुख कुम्भ का शुभारंभ आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने किया। शिविर में एक माह तक मुख के कैंसर की प्रारंभिक जांच एआई तकनीक से की जाएगी। इसमें देश के जाने माने कैंसर रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। नेत्र कुम्भ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण रेड्डी के अनुसार मुख कैंसर संबंधी डाटा भी तैयार किया जायेगा। इस मौके पर मीडिया समन्वयक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, डॉ. रंजन वाजपेयी, प्रो. देवनाथ पाल रहे।

8 Feb 2025, 10:01:02 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: दो दिन में चलीं 100 स्पेशल ट्रेनें

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ नगरी में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के कारण पिछले दो दिनों से शहर में जाम की स्थिति बनी है। शहर के अलावा रेलवे स्टेशनों पर भी इमरजेंसी प्लान लागू है। बिना किसी स्नान पर्व के भीड़ बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों में एनसीआर समेत तीनों जोन ने अब तक 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनों को संचालन करना पड़ा है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से जंक्शन पर वनवे व्यवस्था लागू कर दिया गया। शुक्रवार की शाम छह बजे तक 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर लिया गया।

8 Feb 2025, 09:47:21 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: तीन दिन निरस्त रहेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस

Mahakumbh 2025 LIVE: रेलवे ने जम्मू तवी-यार्ड (यार्ड रिमॉडलिंग के लिए) में एनआई कार्य के कारण गाड़ियों की री शेड्‌यूलिंग और निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 03309 (धनबाद जम्मू तवी) आठ, 15 और 18 फरवरी को धनबाद से 140 मिनट देरी से चलेगी। वहीं जम्मू से नौ, 16 और 19 फरवरी को 140 मिनट देरी से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 03309 (धनबाद-जम्मू तवी) 22 फरवरी, एक और तीन मार्च को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 03310 (जम्मू तवी-धनबाद) 23 फरवरी, दो और पांच मार्च को निरस्त रहेगी।

8 Feb 2025, 09:31:52 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: कढ़ी-पकौड़ी की रस्म के बाद महाकुंभ से अखाड़े विदा, संतों की भर आई आंखें

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ 2025 की आभा रहे नागा संन्यासी और अखाड़े के साधु-संत मेले से रवाना हो गए। परंपरागत रूप से तीन अमृत (शाही) स्नान के बाद अखाड़े यहां नहीं रहते हैं। माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रवानगी से पहले साधु-संतों ने सभी विधानों को पूरा किया।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

8 Feb 2025, 09:18:34 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: सामान समेटने के समय भर आईं संतों की आंखें

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में जिस छावनी को संतों ने तिल-तिल कर बनाया। जिसके शिविर को इंच-इंच जमीन नपवाकर लगाया, उसे आज छोड़कर जाते वक्त संतों की आंखों में आंसू आंसू थे। हालांकि इस बात की खुशी भी थी कि महाकुम्भ 2025 उनके सानिध्य में सकुशल पूरा हुआ। करोड़ों श्रद्धालु यहां आए और अमृत स्नान के भागीदार बनें।

8 Feb 2025, 09:04:34 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: रस्मों के बाद विदा हुए अखाड़े

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ 2025 की आभा रहे नागा संन्यासी और अखाड़े के साधु-संत मेले से रवाना हो गए। परंपरागत रूप से तीन अमृत (शाही) स्नान के बाद अखाड़े यहां नहीं रहते हैं। माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को रवानगी से पहले साधु-संतों ने सभी विधानों को पूरा किया।

8 Feb 2025, 09:04:26 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: अखाड़ों-कल्पवासियों की वापसी को मार्ग तय

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ मेला के 26 दिन पूरे हो चुके हैं। तीनों अमृत स्नान के बाद सात फरवरी से अखाड़ों के संत-महात्माओं की वापसी शुरू हो गई है। वहीं, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर्व पर स्नान के बाद लगभग 10 लाख कल्पवासी भी अपने-अपने गंतव्य को रवाना होंगे। सुरक्षित व सुमग यातायात के लिए रूट निर्धारित किया गया है।

पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।