Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBear Attack in Hazaribagh Woman Severely Injured While Grazing Cattle

मवेशी लेकर जंगल में गई महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला, खोपड़ी उखाड़ी

हजारीबाग जिले के आंगो प्रखंड में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। करमी देवी, जो अपने मवेशियों को जंगल में चराने गई थी, को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 24 Feb 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
मवेशी लेकर जंगल में गई महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला, खोपड़ी उखाड़ी

हजारीबाग जिला प्रतिनिधि जिला के आंगो प्रखंड और घाटोंटांड के सीमांत जंगल में रविवार को मवेशी लेकर जंगल गई महिला का भालू ने हमला कर महिला की खोपड़ी को उखाड़ दी। महिला करमी देवी पति रतिया मांझी घाटोंटांड के परतंगा कि रहने वाली है। भालू के हमले में घायल होने के बाद उसे हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के बाद महिला की स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है।

करमी देवी सोमवार को सुबह 9 बजे के बाद पालतू जानवरों को चराने के लिए जंगल लेकर गई थी। जानवरों को जंगल में छोड़कर हुए एक पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। इसी बीच पीछे से भालू पेड़ के पास पहुंच गया जिसकी भनक महिला को नहीं लगा। भालू में महिला का सर पकड़ लिया और अपने तेज नुकीले पंजों से महिला के सर पर हाथ रखा और खोपड़ी खोल दी। उसके बाद महिला ने काफी मशक्कत के बाद भालू से अपना पीछा छुड़ाकर वहां से भाग निकली। गांव के लोगों ने महिला को लहूलुहान देखा और तुरंत उसके घर में संपर्क कर इसकी जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें