मालगाड़ी की चपेट में आकर अधेड़ कटा
Chandauli News - पीडीडीयू नगर के जंक्शन पर एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी के नीचे आ गया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आरपीएफ ने जीआरपी को सूचित किया, जो अब शव की पहचान करने में जुटी है। मृतक के हाथ पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 24 Feb 2025 02:06 AM

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के डाउन यार्ड में रविवार की सुबह एक 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसका सर से धड़ अलग हो गया। इ सकी जानकारी होने पर आरपीएफ ने जीआरपी को दी। जीआरपी शव कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के हाथ पर गोदना से दवेंद्र सिंह गुदा है। शरीर पर काला रंग का स्वेटर, लाल सफेद कलर का गमछा, काला रंग का जूता, नीले रंग का अंडरवियर रहा। शव शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। शव शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।