सपा महिला सभा ने भी किया अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
Sonbhadra News - सोनभद्र में सपा महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की...
सोनभद्र, संवाददाता। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह की तरफ से कर्नल सोफिया कुरैशी पर किए गए अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा के कार्यकर्ताओं ने नगर के बढ़ौली पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई। महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी का ही नहीं बल्कि देश की हर नारी का अपमान है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव व मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों ही खोल देते हैं।
ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली मोहल्ले तक के भी जन प्रतिनिधि नहीं बनने चाहिए। भारत देश की नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करते हुए मंत्री को बर्खास्त कर, उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय। इस मौके पर शिव कुमारी, उर्मिला भारती, नितेश पटेल, जुनैद अंसारी, लल्लू भारती, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।