Administration Launches Awareness Campaign Against Meat and Liquor Sales in Pirtaand मांस-मदिरा की बिक्री के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएगा प्रशासन, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAdministration Launches Awareness Campaign Against Meat and Liquor Sales in Pirtaand

मांस-मदिरा की बिक्री के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएगा प्रशासन

पीरटांड़ प्रशासन ने मांस-मदिरा की बिक्री के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद, बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली में अधिकारियों ने मांस-मदिरा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 16 May 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
मांस-मदिरा की बिक्री के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएगा प्रशासन

मांस-मदिरा की बिक्री के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएगा प्रशासन पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी में लगातार बढ़ते मांस-मदिरा की बिक्री के खिलाफ पीरटांड़ प्रशासन ने कार्रवाई की बजाय जागरुकता अभियान का रास्ता चुना है। दैनिक हिंदुस्तान में खबर छपने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। गुरुवार को पीरटांड़ बीडीओ के नेतृत्व में प्रशासन ने नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सड़क किनारे मदिरा बेचनेवालों को समझाने की कोशिश की गई। बताया जाता है कि पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी खुखरा के रास्ते खुलेआम मांस मदिरा की बिक्री के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की थी। ग्रामीणों ने पीरटांड़ सीओ के नाम आवेदन देकर मामले की जांच व कार्यवाई की मांग की थी।

ग्रामीणों ने सड़क किनारे खुलेआम मांस मदिरा की बिक्री व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था। ग्रामीणों की मांग को दैनिक हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित कर ध्यान आकर्षित कराया था। ग्रामीणों व राहगीरों की समस्या को देखते हुए पीरटांड़ प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जागरूकता अभियान का रास्ता चुना। गुरुवार को पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी व सीओ गिरिजा नंद किस्कू के नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय से नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली प्रखण्ड कार्यालय परिसर से निकलकर चिरकी मुख्य मार्ग होते हुए बिनोद धाम तक गई। बिनोद धाम के पास मांस मदिरा बिक्री करनेवाले को समझाया बुझाया गया तथा मांस मदिरा की बिक्री करने जैसे धंधा से तौबा करने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मदिरा, सिगरेट जैसे नशा से घर बर्बाद होता है। साथ ही क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखण्ड कर्मी के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। चित्र परिचय 15 जीआरडी 61 जागरूकता अभियान में शामिल लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।