Special Lecture at Allahabad University Emphasizes Human Potential Over Job Provision 'उच्च शिक्षा का उद्देश्य मानव क्षमता का निर्माण करना', Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsSpecial Lecture at Allahabad University Emphasizes Human Potential Over Job Provision

'उच्च शिक्षा का उद्देश्य मानव क्षमता का निर्माण करना'

Prayagraj News - इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत, पालि, प्राकृत एवं प्राच्यभाषा विभाग में एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रो. ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्रदान करना नहीं है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 2 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
'उच्च शिक्षा का उद्देश्य मानव क्षमता का निर्माण करना'

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत, पालि, प्राकृत एवं प्राच्यभाषा विभाग में बुधवार को विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता इविवि दर्शन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य नौकरी प्रदान करना नहीं अपितु मानव क्षमता का निर्माण करना है। ज्ञान के माध्यम से उस क्षमता का विकास अपरिमित रूप से किया जा सकता है। स्वागत संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र और प्रो. अनिल प्रताप गिरि ने किया। संचालन पाठ्यचर्या की प्रभारी डॉ. निरुपमा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. सन्त प्रकाश तिवारी, डॉ. लेख राम दन्नाना, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मीनाक्षी जोशी, डॉ. रेनू, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. रजनी गोस्वामी, डॉ. रश्मि यादव, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. सतरुद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।