दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का हो रहा तलाक? एक्टर बोले- और लंबा होगा तो...
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। अब विवेक ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों कई साल के रिलेशन के बाद शादी के बंधन में बंधे थे और आज भी दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ हैं। हालांकि कुछ दिनों से ऐसी खबर आ रही थी कि दोनों के रिश्ते में दरार आ रही है और दोनों 9 साल की शादी को खत्म करने वाले हैं तलाक लेकर। अब विवेक ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
क्या बोले विवेक
विवेक हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे और जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम तो इन खबरों को सुनकर एंजॉय कर रहे हैं। दिव्यांका और मैं तो हंसते हैं। हम आइसक्रीम खाते हुए सोचते हैं कि और लंबा होगा तो पॉपकॉर्म भी मंगवा लेंगे।'
विवेक ने फिर सोशल मीडिया पर गलत क्लिकबेट वीडियोज पर विश्वास ना करने को कहा है। वह बोले, 'मैं भी यूट्यूब वीडियोज बनाता हूं। मुझे पता है क्लिकबेट कैसे काम करता है। आप कुछ सेंसेशनल अपलोड करते हो और लोग आकर वो वीडियो देखते हैं। लेकिन हमें ऐसी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।'
दोनों की लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों शो ये है मोहब्बतें के दौरान मिले जहां दिव्यांका तो लीड रोल में थीं, लेकिन विवेक साइड रोल कर रहे थे। दोनों फिर दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फिर शादी की जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
प्रोफेशनल लाइफ
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दिव्यांका ने शो बनू मैं तेरी दुल्हन से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई शोज चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी, अदालत, रामायण, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह शो खतरों के खिलाड़ी 11 में भी कंटेस्टेंट बनकर आई थीं हालांकि वह जीती नहीं थीं, लेकिन फर्स्ट रनरअप थीं।
वहीं विवेक की बात करें तो उन्होंने शो ये है आशिकी से डेब्यू किया था। वह इसके बाद वीरा, कवच, कयामत की रात, पवित्र रिश्ता 2 जैसे शोज कर चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।