Hindi Newsफोटोमनोरंजनरणबीर कपूर ने अपने करियर में दी सिर्फ ये 7 फ्लॉप फिल्में, बॉडी, लुक्स भी नहीं आए काम

रणबीर कपूर ने अपने करियर में दी सिर्फ ये 7 फ्लॉप फिल्में, बॉडी, लुक्स भी नहीं आए काम

  • रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ ये 7 फ्लॉप फिल्में दी हैं। उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में दो डिजास्टर भी शामिल हैं जिन्होंने ऑडियंस को निराश किया। रणबीर अपनी फिल्मों के चयन को लेकर हमेशा अलर्ट रहे हैं। उनकी फिल्मोग्राफी में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन लंबी देखी जा सकती है।

Usha ShrivasTue, 15 April 2025 11:41 AM
1/8

रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्में

रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत ही एक डिजास्टर फिल्म से की थी। लेकिन बाद में एक्टर ने अपनी शानदार परफॉरमेंस से ऑडियंस को दिल जीत लिया। उनकी फिल्मोग्राफी में सिर्फ ये सात फ्लॉप फिल्में शामिल हैं।

2/8

सावारिया

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म सवारिया से रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म सोनम कपूर उनकी हीरोइन थी। गाने पसंद किए गए थे लेकिन कहानी किसी को समझ नहीं आई और ये एक्टर के करियर की डिजास्टर फिल्म साबित हुई।

3/8

बेशर्म

रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस पल्लवी शारदा के साथ फिल्म बेशर्म में काम किया था। छोटे सीन्स में ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी नजर आए थे। अभिनव कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

4/8

रॉय

रणबीर कपूर ने रॉय में एक फिल्ममेकर का किरदार निभाया था। उसे जैकलीन फर्नांडिस के किरदार आयेशा से प्यार होता है और दिल टूट हटा है। आगे की कहानी ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई।

5/8

बॉम्बे वेल्वेट

बॉम्बे वेल्वेट की कहानी समझा पाना मुश्किल है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा लीड रोल में थी। करण जौहर ने भी एक्टिंग करने की कोशिश की। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। IMBD पर इस फिल्म को डिजास्टर कहा गया है।

6/8

तमाशा

इम्तियाज अली अच्छी कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ बेहद ही खूबसूरत फिल्म बनाई तमाशा बनाई थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म के गाने हिट रहे थे।

7/8

जग्गा जासूस

अनुराग बसु ने रणबीर कपूर के साथ पहले बर्फी डायरेक्ट की थी। ऐसे में जग्गा जासूस से उम्मीदें थीं। फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल में थीं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और फ्लॉप हो गई।

8/8

शमशेरा

कुछ साल पहले रिलीज हुई रणबीर कपूर की शमशेरा ने ऑडियंस को निराश किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तब फ्लॉप हुई जब एक्टर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खबरों में बने हुए थे। शमशेरा में एक्टर ने डबल रोल निभाया था। संजय दत्त विलेन थे।