पार्षद का फोन हुआ चोरी, निगम कर्मचारी से मिला
Meerut News - गुरुवार को नगर निगम के जन्म मृत्यु विभाग में पार्षद दीपक वर्मा का फोन चोरी हो गया। पार्षद ने सीसीटीवी चेक करने पर पाया कि फोन नगर निगम के एक कर्मचारी के पास था। हंगामे के बाद कर्मचारी ने फोन वापस...

गुरुवार को नगर निगम में पार्षद का फोन चोरी होने के बाद नगर निगम के जन्म मृत्यु विभाग में हंगामा हो गया। काफी तलाशने के बाद जब पार्षद ने सीसीटीवी कैमरा चैक कराया तो नगर निगम के ही एक कर्मचारी पर पार्षद का फोन मिला। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य कर्मचारी के पक्ष मे आ गए और कहा कि गलत फहमी हो गयी थी फोन जहां था वहीं मिला। पार्षद दीपक वर्मा ई नगर पोर्टल सेवा से बने जन्म प्रमाण पत्र को रजिस्ट्रर में जांचने के लिए डा. गजेंद्र सिंह के चेम्बर में बैठ कर रजिस्टर चेक कर रहे थे।
थोडी देर के बाद पार्षद रजिस्टर देने के लिए वापस जन्म मृत्य प्रमाण पत्र विभाग में गए इसी दौरान पार्षद अपना मोबाईल फोन डाक्टर गजेंद्र के चेम्बर में भूल गए। वापस मोबाइल लेने के लिए गए तो मोबाइल वहां से गायब था। पार्षद ने अपने मोबाइल को काफी तलाशने का प्रयास किया, विभाग के कर्मचारियों से भी सम्पर्क किया। जब अपने फोन का अन्य फोन से नंबर डायल किया तो मोबाइल फोन स्विच आफ था। इस दौरान पार्षद ने विभाग में हंगामा करना शुरु कर दिया। हंगामे पर अन्य पार्षद भी विभाग में आ गए। विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक कराया तो विभाग के एक कर्मचारी के पास से पार्षद का फोन मिला जिसके बाद काफी देर तक विभाग में गहमा गहमी होती रही। कर्मचारी ने खुद न जाकर अन्य कर्मचारी के माध्यम से पार्षद का फोन वापस किया। वहीं नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री ने कर्मचारी का पक्ष लेते हुए कुछ गलत फहमी हो गई थी कर्मचारी से फोन गलती से स्विच आफ हो गया था, पार्षद को फोन वापस करा दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।