Police and Lawyers Unite New Logo on CUG Numbers to Strengthen Justice पुलिस के सीयूजी नंबर पर पुलिस और वकील का लोगो दिखेगा, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsPolice and Lawyers Unite New Logo on CUG Numbers to Strengthen Justice

पुलिस के सीयूजी नंबर पर पुलिस और वकील का लोगो दिखेगा

Kanpur News - (फोटो) कानपुर। पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर अब वकील और पुलिस की दोस्ती का

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 15 May 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस के सीयूजी नंबर पर पुलिस और वकील का लोगो दिखेगा

पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर अब वकील और पुलिस की दोस्ती का लोगो दिखेगा। कमिश्नरेट पुलिस ने हमारे वकील, हमारे दोस्त अभियान की शुरुआत की गई थी। प्रथम चरण में पुलिस विभाग के प्रत्येक स्तर के अधिकारी को संभ्रांत वकीलों से मुलाकात करनी थी। जिसके अच्छे परिणाम रहे। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की पहल पर अब यह लोगो पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर लगा दिखाई देगा। लोगो में वकील और पुलिस कर्मी का प्रतीकात्मक फोटो है। इसमें टैग लाइन कानून के हाथ, कानून के साथ लिखी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून का राज मजबूत करने की दिशा में यह पहल की जा रही है।

जिसके अच्छे परिणाम रहने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।