भाजपा बन गई है भारतीय जमीन कब्जा पार्टी: अखिलेश
Gauriganj News - सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुसाफिरखाना के रामरायपुर गांव में भाजपा पर हमला किया। उन्होंने भाजपा को 'भारतीय जमीन कब्जा पार्टी' बताते हुए कहा कि सपा हमेशा दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की...

मुसाफिरखाना। संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की दोपहर मुसाफिरखाना के रामरायपुर गांव में सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के आवास पर उनके बेटे और बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब भारतीय जमीन कब्जा पार्टी बन गई है। समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर जनता की सेवा में लगी है, जबकि भाजपा जमीन पर केवल कब्जा करने और साजिशें रचने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र चूक, फूट और लूट है। जो नेता पाला बदल रहे हैं, उन्हें जनता अब पहचान चुकी है।
अब वे चाहे जहाँ जाएं पहले जहाँ पहुंचे थे वे अब वहां नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा दलितों, पिछड़ों, पीड़ितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा सेना की मिसाइलों को प्रचार का माध्यम बनाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि जो मिसाइलें देश की सुरक्षा के लिए हैं, वे सेल्फी प्वाइंट नहीं हो सकतीं। कर्नल सोफिया पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों को उन्होंने शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को उजागर करता है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अब चित्रजीवी लोगों की सरकार का अंत निकट है, और जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।