कर्नल सोफिया पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेसी, धरना दिया
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से किए गए आह्वान पर

फर्रुखाबाद, संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से किए गए आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर में कर्नल सोफिया पर की गयी टिप्पणी का कड़ा विरोध किया। तहसील सदर में धरना दिया और टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह कों मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और देशद्रोह का मुकदमा लगाये जाने की मांग की गयी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील सदर में पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री ने देश की बेटी का अपमान किया है। मंत्री पर मुकदमा होना चाहिए जिससे कि आने वाले समय में हमारी सेना के किसी भी व्यक्ति के ऊपर कोई अभद्र टीका टिप्पणी न कर सके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुंतला, वरुण त्रिपाठी, आसिफ, अरुण अग्निहोत्री, विवेक, जीशान कुरैशी, हिलाल शफीकी आदि की उपस्थिति रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।