Rain Storm lightning alert in North Bihar heatwave in South today Mausam update Bihar Weather: उत्तर बिहार में आंधी-बारिश और बारिश का अलर्ट, दक्षिण में हीटवेव की चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsRain Storm lightning alert in North Bihar heatwave in South today Mausam update

Bihar Weather: उत्तर बिहार में आंधी-बारिश और बारिश का अलर्ट, दक्षिण में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए हैं।

Sudhir Kumar Fri, 16 May 2025 07:20 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: उत्तर बिहार में आंधी-बारिश और बारिश का अलर्ट, दक्षिण में हीटवेव की चेतावनी

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को आंधी-बारिश और ठनका की चेतावनी जारी की है, तो वहीं दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही हीटवेव के आसार जताए हैं। बीते 24 घंटे के भीतर शेखपुरा लू की चपेट में रहा। राज्य के 13 शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार शुक्रवार को भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। वहीं बांका और शेखपुरा में लू चलने की चेतावनी है। वहीं उत्तर बिहार में शुक्रवार को ठनका (वज्रपात) और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए हैं। उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों भीषण गर्मी का एहसास होगा।

गुरुवार को शेखपुरा लू की चपेट में रहा। प्रदेश में डेहरी का सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 13 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा है। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई।

शनिवार को 24 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के भी आसार है। दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग में गर्मी बरकरार रहेगी।

इन शहरों का तापमान रहा 40 के पार

गुरुवार को प्रदेश के 13 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। डेहरी का 43.6, गया का 43.1, बक्सर व औरंगाबाद का 42, शेखपुरा का 41.6, आरा का 41.4, अरवल व बिक्रमगंज का 41.1, गोपालगंज का 40.9, पटना का 40.5, छपरा व जीरादेई का 40.4, वाल्मीकि नगर का 40.2 और बांका का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना आज बादल छाए रह सकते हैं

पटना में शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। लेकिन आर्द्रता की मात्रा 38 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक का एहसास हुआ। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।