Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Files Case Against Husband and In-laws for Dowry Harassment in Sahaswan
ससुरालियों पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का केस
Badaun News - महिला भावना यादव ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ सहसवान कोतवाली में मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने 2004 में शादी के बाद से पति पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 19 April 2025 05:11 PM

महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सहसवान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।सहसवान कोतवाली के नयागंज मोहल्ले की रहने वाले भावना यादव ने बताया कि उनकी शादी 2004 में मथुरा प्रसाद निवासी जहानपुर की मढ़ैय्या, थाना रजपुरा, जिला संभल के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति लालची प्रवृत्ति का रहा और लगातार दहेज की मांग करता रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।