UP Police Constable PET Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आज शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के शेष अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करेगा।
यूपी पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करना अनिवार्य होगा।
60244 पदों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण 10 फरवरी से शुरू होगा। इसके तहत शारीरिक परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट आएगा और सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद तैनाती मिलेगी। 10 फरवरी से प्रदेश के कई पीएसी वाहिनियों में शारीरिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के डीवी पीएसटी राउंड के दौरान गोरखपुर में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) राउंड शुरू होने से पहले शनिवार को आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक uppbpb.gov.in पर फिर से खोल दिया।
UPP DV, PST date : यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि कांस्टेबल भर्ती के डीवी पीएसटी 26 दिसंबर से शुरू होंगे। डीवी पीएसटी राउंड के एडमिट कार्ड 16 दिसंबर 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे।
सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के गरीब छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी के लिए सभी 75 जिलों में 156 कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। CM की अभ्युदय योजना गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
UP Police Constable Result date 2024:नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 34.6 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
UPP Result : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के जो प्रश्न रद्द किए गए हैं, उनके अंक अभ्यर्थियों को किस आधार पर मिलेंगे। इसे लेकर भर्ती बोर्ड नोटिफिकेशन में निम्न फॉर्मूला जारी किया है।
UP Police Result : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में कहा कि 60244 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।