Farmers Unite Against False Cases Demand Justice in Bihar चौसा के किसानों का ऐलान, लड़ेंगे और जीतेंगे, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsFarmers Unite Against False Cases Demand Justice in Bihar

चौसा के किसानों का ऐलान, लड़ेंगे और जीतेंगे

बिहार के बक्सर में किसान फर्जी मुकदमों से डरने का इरादा नहीं रखते हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता दिनेश कुमार ने कहा कि किसान अपने वाजिब मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 18 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
चौसा के किसानों का ऐलान, लड़ेंगे और जीतेंगे

एकजुटता फर्जी मुकदमों से नहीं डरेंगे किसान, आर-पार का होगा फैसला वाजिब मांगों को ले प्रशासन के समक्ष लगातार गुहार लगा रहे हैं बक्सर, निज संवाददाता। जिला प्रशासन आतंक फैलाकर झूठा और फर्जी मुकदमा कर लाख डराने का प्रयास करें, परंतु कोर्ट के निर्देश पर गांव में हुए पुलिसिया तांडव के दोषी सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन पर किसान मुकदमा करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के बिहार प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रशासन के आतंक के आगे किसान झुकने वाले नहीं है। वाजिब मांगों को लेकर हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने चौसा थर्मल प्रबंधन के इशारे पर सुनियोजित साजिश के तहत ग्रामीणों को आतंकित करने के लिए झूठा मुकदमा कर मीडिया के माध्यम से फर्जी समाचार गढ़ा है।

जिला प्रशासन के नापाक मंसूबों को किसान मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रभावित किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि किसान मजदूर हकमारी के खिलाफ अपने वाजिब मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष लगातार गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, जिला प्रशासन सबसे बड़ा अवरोधक बना है। कंपनी से मिलकर करोड़ों रुपयों की वसूली करने वाले अफसरों की जांच होनी चाहिए। मौके पर शैलेश राय व विजय नारायण राय भी थे। किसान नेता दिनेश कुमार ने बताया कि प्रभावित किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के तत्वावधान में बनारपुर पंचायत भवन पर हुये किसान मजदूर समागम में बड़े पैमाने पर किसान-मजदूर शामिल हुए थे। किसान समागम में करतल ध्वनि से उक्त सभी प्रस्ताव पारित किये गये हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।