सारण जिले के नगरा में एक शिक्षिका के बेटे की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
सारण (छपरा) जिले के मशरक में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को नदी किनारे जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भागलपुर के नाथनगर में एक युवक ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर रास्ते में आए एक अन्य शख्स को भी मार डाला। गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक की रस्सी से बांधकर जमकर धुनाई की, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
शाम से ही परिजन खोजबीन कर रहे थे। इस बीच रात को सरसों के खेत में दोनों के शव व स्कूल बैग पड़े मिले। परिजनों का गला दबा कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका ऋषि व ऋतिका गांव के मनू सिंह की बेटियां थीं।
गर्लफ्रेंड अपने प्रेमी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। प्रेमी के पास शादी करने के पैसे नहीं थे। पैसों के लिए उसने शॉर्टकट अपनाने की ठानी। साथियों के साथ लूट की साजिश रची। मगर दांव उलटा पड़ गया। लूटपाट के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में वह प्रेमी भी था।
दंपती ने देखा कि फुलेपुर गांव के कुछ युवक संजीत के साथ मारपीट कर रहे हैं। संजीत को दंपती पूर्व से जानते थे। लिहाजा उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इसके बाद अपराधियों ने कंचन और मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला। इसी दौरान चाकू से उनका पुत्र आयुष भी जख्मी हो गया।
सारण (छपरा) जिले के अमनौर में गुरुवार देर रात एक युवक की उसके घर की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक का कुछ लोगों से एक महीने पहले विवाद हुआ था। परिजन इसी रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
सीवान जिले के बड़हरिया में एक युवक की घरेलू विवाद में हत्या कर दी गई। दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद चचेरे भाई ने युवक के गर्दन में वार कर दिया। मौत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
दरभंगा जिले के पतोर में एक मुर्गी फार्म में पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया था। तभी एक शख्स ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में एक युवक की उसकी भाभी और भतीजे ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की पहले पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। फिर शरीर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।