Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsTwo-Day Lecture Series on Zoology at HNBGU Focus on Life Sciences and Entrepreneurship

विकास को विज्ञान से जोड़ने के होंगे बड़े लाभ: त्रिपाठी

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चम्बा कैम्पस में जीव विज्ञान पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डा अभिषेक त्रिपाठी ने वैज्ञानिक सोच और विकासात्मक योजनाओं के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीSat, 10 May 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
विकास को विज्ञान से जोड़ने के होंगे बड़े लाभ: त्रिपाठी

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी कैम्पस चम्बा के जन्तु विज्ञान विभाग के दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन प्रो डब्ल्यूएस लाकरा के नेतृत्व में हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सीडीओ डा अभिषेक त्रिपाठी शामिल हुये। उन्होंने कहा कि इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन विज्ञान को गहराई से जानना और इसे लेकर अग्रणी वैज्ञानिकों के साथ संवाद स्थापित करना होना चाहिए। मुख्य वक्ता के तौर पर सीडीओ डा त्रिपाठी ने आगे कहा कि विकासात्मक योजनाओं को विज्ञान के साथ जोड़ना होगा। यदि वैज्ञानिक सोच के तहत कार्य किया जाए तो और अधिक प्रगति हो सकती है। मत्स्य पालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन आदि अनेक क्षेत्रों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तलाशते हुए विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो एनके अग्रवाल ने कहा कि विभाग का लक्ष्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक और नवोन्मेषी ज्ञान से जोड़ना है। वक्ता प्रो लाकरा ने जल जैव विविधता प्रबंधन, जलकृषि में जैव प्रौद्योगिकी के नवाचार और इनलैंड एवं शीत जल मत्स्य पालन में नवीनतम विकास जैसे विषयों पर गहन और प्रेरक व्याख्यान दिए। इस अवसर पर यहां आयोजित एक पूर्व क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शीत जल मत्स्य पालन में उद्यमिता कौशल विकास में भाग लेने वाले 35 प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं स्थानीय युवाओं को ठंडे जल में मत्स्य पालन के लिए आवश्यक उद्यमिता एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें