Hindi Newsबिहार न्यूज़Pregnant young woman killed by her lover had affair with two men

लड़की का दो लोगों से अफेयर, पहले आशिक ने हत्या कर दी; पेट में थे जुड़वां बच्चे

रोहतास जिले के नोखा में एक युवती की उसके आशिक ने हत्या कर दी। युवती का एक अन्य युवक से भी अफेयर चल रहा था। यह बात पहले प्रेमी को नागवार गुजरी। मृतका गर्भवती थी और उसके पेट में जुड़वां बच्चे पल रहे थे।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नोखा (रोहतास)Sat, 26 April 2025 07:22 AM
share Share
Follow Us on
लड़की का दो लोगों से अफेयर, पहले आशिक ने हत्या कर दी; पेट में थे जुड़वां बच्चे

बिहार के रोहतास जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवती की हत्या कर दी गई। नोखा थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका सपना के आशिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सपना का दो लोगों से अफेयर चल रहा था। उसका पहला प्रेमी अखिलेश सिंह इससे गुस्सा हो गया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पॉल्ट्री फार्म पर डिनर के लिए बुलाया। वहां अपने दोस्त शत्रुघ्न सिंह के साथ मिलकर उसे गला दबाकर मार डाला। सपना गर्भवती थी और उसके पेट में जुड़वां बच्चे थे।

दरअसल, नोखा थाना क्षेत्र के घुसिया-रामनगर मुख्य मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल बोलेरो गाड़ी एवं दो मोबाइल को भी जब्त किया है।

ये भी पढ़ें:पत्नी का कई लोगों से अफेयर, पति ने विरोध किया तो मरवा दिया; सिर धड़ से अलग

सासाराम के डीएसपी-2 कुमार वैभव ने शुक्रवार को बताया कि मृतका के पेट में पांच माह के जुड़वां बच्चे थे। मृत महिला की पहचान नटवार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी स्व. महावीर राम की 28 साल की बेटी सपना उर्फ शेरा के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि उसी गांव के रहने वाले 39 वर्षीय अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू को अक्सर सपना के साथ देखा जाता था।

ये भी पढ़ें:जयमाला के बाद दुल्हन अपने आशिक संग फरार, मंडप पर इंतजार करता रह गया दूल्हा

पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका सपना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच सपना का किसी अन्य व्यक्ति से भी अफेयर हो गया। यह बात अखिलेश को नागवार गुजरी। 22 अप्रैल को रात में उसने अपने गांव स्थित मुर्गी फार्म में सपना को डिनर पर बुलाया। वहां पर दोस्त शत्रुघ्न के साथ मिलकर सपना की हत्या कर दी। फिर शत्रुघ्न की गाड़ी से लाश को रामनगर श्मशान घाट में फेंक दिया गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें