उनका आरोप है कि जब अधेड़ को पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो अगमकुआं पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बजाय दूसरे थाने का मामला कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने पीड़िता को एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रमोद का गिरोह पिछले तीन दशकों से सक्रिय है। बिहार के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और गुजरात में अपराधियों ने कई लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने वर्ष 2022 में जमशेदपुर स्थित एक बैंक में डकैती की थी। 33 लाख नकद और दो किलो सोना लूटा था।
Vande Bharat Express Train:
जानकारी के अनुसार प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक दिन पूर्व एम्स में जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। जगदानंद सिंह स्वयं अपना इलाज भी दिल्ली एम्स के चिकित्सकों की निगरानी में करा रहे हैं। समय-समय पर चिकित्सकों से राय लेने दिल्ली एम्स जाते हैं।
युवक की पहचान 30 साल के भूषण चौधरी के रूप में हई है। भूषण चौधरी बख्तियारपुर के चक दौलत गांव के रहने वाले थे। भूषण चौधरी की मौत से महादलित समुदाय में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में यहां सड़क जाम कर दिया।
पटना में प्रेस वार्ता कर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 2-3 साल में जातीय जनगणना के नाम पर सबसे ज्यादा रोटी सेंकी गई है। जातीय जनगणना जिन्होंने 500 करोड़ रुपये खर्च कराया। उनकी नीयत किसी जाति का भला करना नहीं था। बल्कि उनकी नीयत कुछ और ही थी।
बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘कोई मुझे बताएगा क्या कि वक्फ की जमीन पर पटना में कोई अस्पताल, कोई यतीमखाना, कोई चैरिटी संगठन है जिसे वक्फ वाले चला रहे हों। हां, आपको वक्फ की जमीन पर बड़े-बड़े मॉल मिलेंगे।
थाने से फरार आरोपी अंजार कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुंवारी वैसा निवासी ताहिर आलम का पुत्र है। इस बाबत एसपी सागर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार छह में से एक आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
फआईआर में कहा गया है कि उक्त लोग उसकी भतीजी के जेवर-जेवरात छिनकर उसकी हत्या भी कर सकते हैं। थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है।