Hindi Newsगैलरीखेलइंटरनेशनल क्रिकेट में कौन है सबसे सफल भारतीय कप्तान? रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में कौन है सबसे सफल भारतीय कप्तान? रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

  • इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप-5 सबसे सफल भारतीय कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पछाड़ा दिया है। उन्होंने अहमदाबाद में यह कारनामा अंजाम दिया।

Md.Akram Thu, 13 Feb 2025 07:03 AM
1/5

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान अभी तक 98 मैचों में जीत हासिल की है। रोहित ने यह उपलब्धि अहमदाबाद में तीसरे वनडे में हासिल की, जहां भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से रौंदा। भारत ने सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ किया। रोहित फिलहाल 137 मैचों में भारत की अगुवाई कर चुके हैं।

2/5

सौरव गांगुली

रोहित ने बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में सौरव गांगुली को पछाड़ा है। गांगुली पांचवें पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने अपने करियर में 195 मैचों में भारत का नेतृत्व किया और 97 बार विजयी परचम फहराया।

3/5

एमएस धोनी

एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने ना सिर्फ भारत की सर्वाधिक मैचों में कप्तानी की बल्कि सबसे ज्यादा जीत भी हासिल की। धोनी की अगुवाई में भारत ने 332 मैचों में से 178 जीते।

4/5

मोहम्मद अजहरुद्दीन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 221 मैचों में से 104 जीते। अजहरुद्दीन ने 1990 से लेकर 1999 तक भात का नेतृत्व किया।

5/5

विराट कोहली

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। कोहली की अगुवाई में भारत ने 135 मैचों में जीत का स्वाद चखा। उन्होंने 213 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की। वह 2013 से जनवरी 2022 तक भारत के कप्तान रहे।