Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsEmpowerment Workshop for Differently-Abled Launch of Web Portal at Kumbh Mela 2025

दिव्यांगजनों के अधिकारों पर हुई व्यापक चर्चा

Prayagraj News - महाकुम्भ नगर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न राज्य आयुक्तों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के अधिकारों और शिक्षा पर चर्चा की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 22 Feb 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
दिव्यांगजनों के अधिकारों पर हुई व्यापक चर्चा

महाकुम्भ नगर। मेला क्षेत्र के सेक्टर सात स्थित दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कार्यशाला हुई जिसमें देशभर के राज्य आयुक्तों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, उनके अधिकारों और शिक्षा पर व्यापक चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मुख्य आयुक्त राजेश अग्रवाल ने वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल से दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुगमता से उपलब्ध होगी। कार्यशाला में महाकुम्भ-2025 पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह और जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पांडेय ने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें