Traffic Disruption Alert Delhi Jal Board Repair Work on Major P Shrikumar Marg काम की खबर : मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTraffic Disruption Alert Delhi Jal Board Repair Work on Major P Shrikumar Marg

काम की खबर : मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली में डाबड़ी स्थित मेजर पी. श्रीकुमार मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। गहरे गड्ढे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने बस और भारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 April 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
काम की खबर : मरम्मत कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली। डाबड़ी स्थित मेजर पी. श्रीकुमार मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। यह कार्य डाबड़ी से लाल साईं मंदिर मार्ग की तरफ जाने की दिशा में किया जा रहा है। यहां गहरा गड्ढा खोदा गया है। इस वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने बस एवं भारी वाहन चालकों से इस रास्ते से दूर रहने की अपील की है। इसके साथ ही वाहन चालकों को दादा सतराम ममतानी मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।