जवाहर गंज मंडी की सडक़ जर्जर, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Hapur News - की चेतावनी दी फोटो 231 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र की जवाहर गंज मंडी में सडक़ जर्जर हो रही है।

नगर पालिका क्षेत्र की जवाहर गंज मंडी में सडक़ जर्जर हो रही है। जिसके कारण लोगों को गड्ढों में होकर आवागमन करना पड़ रहा है। पालिका के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं, जल्द समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी। उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में जवाहर गंज मंडी के दर्जनों व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि पांच साल से अधिक का समय बीत गया है, मंडी में रहने वाले सभी लोग गड्ढों में तब्दील सडक़ पर आवागमन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार पालिकाध्यक्ष और अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। सडक़ न बनने के कारण व्यापारियों में अधिकारियों की कार्यशैली पर रोष व्याप्त है। पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने दुकान बंद कर तहसील मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी। इस मौके पर संजय गर्ग, फुरकान अली, नवनीत गर्ग, बिल्लू, धर्मेंद्र, राजू स्वामी, अमित गर्ग, अंकित कंसल, हर्षित, शिवम आदि मौजूद रहे। पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संबंधित मामले में जवाहर गंज मंडी के लोग पत्र दें, उसके बाद जांच कराकर उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। ----------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।