मोदी जी महान हैं भले ही...; AAP सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर कसे 13 तंज
इधर आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए 13 तंज कसे हैं। उन्होंने कहा- मोदी जी महान हैं भले ही वो... इस तरह उन्होंने एक-एक कर तेरह बातें कहीं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर को लेकर आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा हुआ है। निशाने की वजह, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मध्यस्थता की बात को कई बार दोहराना है। इधर आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए 13 तंज कसे हैं। उन्होंने कहा- मोदी जी महान हैं भले ही वो... इस तरह उन्होंने एक-एक कर तेरह बातें कहीं।
संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए पोस्ट लिखते हुए 13 तंज कसे। इनमें सेना में जवानों की संख्या में कटौती करना, अधिक कीमत पर राफेल खरीदना, पीओके और बलूचिस्तान को वापस ना ला पाना, पहलगाम हमले के दोषी आतंकियों को ना मार पाना, तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकारने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन मुद्दों को रखने के बाद संजय सिंह ने कहा- हमने तो सोचा था आप लीडर हैं, आप तो डीलर निकले।
1- मोदी जी महान हैं भले ही वो भारतीय सेना में 1 लाख 80 हज़ार जवानों की संख्या कम कर दें।
2- मोदी जी महान हैं भले ही वो अग्निवीर योजना लाकर जवानों की नौकरी 4 साल कर दें।
3- मोदी जी महान हैं भले ही वो तीन गुना ज़्यादा दाम में राफ़ेल ख़रीदें
4- मोदी जी महान हैं भले ही वो सूट बदल बदल कर पूरी दुनिया की सैर करें लेकिन वक़्त पड़ने पर एक भी देश समर्थन के लिए आगे न आये।
5- मोदी जी महान हैं जिस देश में वो जाते हैं देश का भला हो न हो अडानी को ठेका ज़रूर दिलाते हैं।
6- मोदी जी महान हैं भले ही वो पाकिस्तान को हथियार देने वाले चीन को लाखों करोड़ का व्यापार दें।
7- मोदी जी महान हैं भले ही वो सर्वदलीय बैठक से ग़ायब रहकर बिहार की चुनावी रैली संबोधित करते हैं।
8- मोदी जी महान हैं भले ही वो POK पर कब्जा और बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कराने सुनहरा मौक़ा गवाँ दें।
9- मोदी जी महान हैं भले ही वो पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले दरिंदे आतंकवादियों को न मार पायें
10- मोदी जी महान हैं भले ही वो आतंकवादी देश पाकिस्तान पर भरोसा कर लें
11- मोदी जी महान हैं भले ही वो बहादुर भारतीय सेना को ट्रम्प के दबाव में सीजफायर करके रोक दें
12- मोदी जी महान हैं भले ही वो तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार कर लें।
13- मोदी जी महान हैं भले ही वो ट्रम्प के व्यापार बंद करने की धमकी के कारण सीजफायर कर दें।