Hindi NewsएनसीआरDelhi Chunav 2025 Live: दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां, BJP के चार CM की जनसभा, AAP सांसद भी संभालेंगे मोर्चा

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां, BJP के चार CM की जनसभा, AAP सांसद भी संभालेंगे मोर्चा

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होहैं। वहीं तीन फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। ऐसे में बचे हुए तीन दिन पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी। वायु प्रदूषण, यमुना की सफाई, भ्रष्टाचार, शराब घोटाला जैसे मुद्दों पर विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को घेर रही है।

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां, BJP के चार CM की जनसभा, AAP सांसद भी संभालेंगे मोर्चा

Delhi Vidhan Sabha Chunav

Sneha Baluni| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 01 Feb 2025 11:49 AM
हमें फॉलो करें

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होने हैं। वहीं तीन फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। ऐसे में बचे हुए तीन दिन पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी। आठ फरवरी को नतीजे आ जाएंगे। वायु प्रदूषण, यमुना की सफाई, भ्रष्टाचार, शराब घोटाला जैसे मुद्दों पर विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को घेर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी तकरीबन रोजाना लोगों के लिए नई योजना का ऐलान कर रही है। जिससे वोटर्स को साधकर दोबारा सत्ता पर काबिज हुआ जा सके। हालांकि पार्टी को शुक्रवार को एक के बाद एक झटके लगे। पार्टी के आठ विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को द्वारका के डीडीए ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त करें। पीएम ने कहा कि आप ने दिल्ली में घोटाले करके उस धन का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाने में किया है। वहीं राहुल गांधी ने भी मादीपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा और आप पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि आप मुखिया ने यमुना में डुबकी तो नहीं लगाई, वे झुग्गियों का पानी ही पीकर दिखा दें। प्रियंका गांधी शुक्रवार को पहली बार दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरीं। मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा में उन्होंने भाजपा और आप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को आधुनिक शीला दीक्षित ने बनाया है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स

1 Feb 2025, 11:49:08 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली की जनता आप-बीजेपी शासन का अंतर जानती है

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली चुनाव को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'सब जानते हैं कि कांग्रेस की ताकत देश की ताकत है। दिल्ली की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया है। वे AAP, BJP और कांग्रेस के शासन में अंतर जानते हैं। शीला दीक्षित ने अपने कार्यकाल में यहां एक मॉडल बनाया। उन्होंने विकास पर ध्यान केंद्रित किया और नफरत की राजनीति नहीं की। दिल्ली को बदलाव की जरूरत है, दिल्ली को बचाने के लिए दिल्ली को कांग्रेस की जरूरत है।'

1 Feb 2025, 11:21:11 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली में आज भाजपा-आप की ताबड़तोड़ रैलियां

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली में आज उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की ताबड़तोड़ रैलियां है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी जनसभाएं करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आप के लिए वोट मांगेगे।

1 Feb 2025, 11:05:50 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: जो केजरीवाल ने किया वो कोई नहीं कर सकता

Delhi Chunav 2025 Live: आम आदमी पार्टी ने ऑटो वाले का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह कहता है, 'जो अरविंद केजरीवाल जी ने किया है, वह और कोई नहीं कर पाया है। केजरीवाल जी ने दिल्लीवालों के लिए बहुत काम किए हैं। उनकी योजनाओं से हमारे बहुत पैसे बचते हैं।'

1 Feb 2025, 10:51:22 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: भाजपा ने महिलाओं से किए वादे नहीं किए पूरे

Delhi Chunav 2025 Live: भाजपा ने आप पर महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। पार्टी ने एक्स पर लिखा, 'AAP-दा ने ना कभी महिलाओं से किया कोई वादा पूरा किया और ना करेगी। भाजपा ने कई राज्यों की महिलाओं को किया सशक्त, अब दिल्ली की बारी है।'

1 Feb 2025, 10:22:46 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: अन्ना हजारे को दिया धोखा: पीएम मोदी

Delhi Chunav 2025 Live: प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को रैली में कहा कि अन्ना आंदोलन के समय आप-दा वालों ने कहा था कि वे देश की राजनीति को बदल देंगे, लेकिन आज लोग देख रहे हैं कि उन्होंने अन्ना हजारे और जनता को धोखा दिया है। दिल्ली में सड़कों की हालत खराब है।

1 Feb 2025, 10:08:06 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: अरविद केजरीवाल को कानूनी तौर पर ठहराना चाहिए जिम्मेदार: मनोहर लाल खट्टर

Delhi Chunav 2025 Live: यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर अरविंद केजरीवाल के आरोप पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'जिस तरह का बयान वह देते हैं, वह न केवल राजनीतिक रूप से गलत है, बल्कि उन्हें कानूनी तौर पर भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। हरियाणा सरकार ने सोनीपत कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। चुनाव आयोग भी इसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।'

1 Feb 2025, 09:33:05 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: भाजपा में रहें लेकिन वोट मुझे दें

Delhi Chunav 2025 Live: वीडियो मैसेज में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं सभी भाजपा समर्थकों से अपील करता हूं कि अगर भाजपा की सरकार आती है तो हमारी सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। इससे आपको करीब 25,000 रुपये का नुकसान होगा, क्या आपके पास इतना पैसा है? क्या आप इस नुकसान को झेल पाएंगे? मुझे नहीं लगता। आपका भाई होने के नाते मैं आपसे अपील करता हूं कि इस चुनाव में आप को वोट दें - भाजपा छोड़ना या न छोड़ना आपकी मर्जी है, लेकिन इस चुनाव में हमें वोट दें।'

1 Feb 2025, 09:16:40 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: पीएम के प्रति लोगों में उत्साह: बैजयंत पांडा

Delhi Chunav 2025 Live: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा कि आज मैं कस्तूरबा नगर में हूं और यहां बड़ी संख्या में ओडिया समुदाय के लोग हैं।.दिल्ली में लाखों प्रवासी ओडिया भाई-बहन हैं। हम भाजपा, पीएम मोदी के नेतृत्व और दिल्ली में डबल इंजन वाली सरकार की चाहत के प्रति उनका उत्साह देख सकते हैं।'

1 Feb 2025, 09:01:27 AM IST

Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली में आप-दा सरकार के खिलाफ गुस्सा है: धर्मेंद्र प्रधान

Delhi Chunav 2025 Live: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली में बदलाव आएगा। दिल्ली की झूठी, भ्रष्ट, संवेदनहीन 'आप-दा' सरकार के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया...दिल्ली की सड़कें अच्छी नहीं हैं, पानी साफ नहीं है...मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करेगी।'

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।