Hindi Newsएनसीआर न्यूज़JP Nadda made new strategy to win delhi chunav, assigned responsibility to NDA MPs for BJP 256 mandals

दिल्ली फतह को नड्डा ने बनाई नई रणनीति, BJP के 256 मंडलों के लिए NDA सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शनिवार से राजग के सभी सांसद मोर्चे प्रचार करेंगे। राजग के सांसदों के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में यह फैसला किया गया है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली फतह को नड्डा ने बनाई नई रणनीति, BJP के 256 मंडलों के लिए NDA सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में शनिवार से राजग के सभी सांसद मोर्चे प्रचार करेंगे। राजग के सांसदों के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में यह फैसला किया गया है। हर मंडल में एक सांसद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद एक से 3 फरवरी की शाम तक चुनाव प्रचार करेंगे। सांसदों को संसद के बजट सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को भी कहा गया है। संसद भवन में शुक्रवार को राजग सांसदों की बैठक में उनके क्षेत्र की जानकारी दी गई है। दिल्ली में भाजपा के 256 मंडल हैं। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद पहले ही मोर्चे पर तैनात हैं। राजग (भाजपा व सहयोगी दल) को भी दिल्ली के मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है।

दिल्ली का विधानसभा चुनाव भाजपा अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो सहयोगी दलों जदयू और लोजपा (रामविलास) के साथ मिलकर लड़ रही है। शिवसेना समेत अन्य दलों ने भाजपा को दिल्ली में अपना समर्थन दिया है। ऐसे में शुक्रवार को हुई राजग सांसदों की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में योगदान देने को कहा। रणनीति के अनुसार, संसद में बजट पेश होने के बाद सांसद 3 फरवरी की शाम तक अपने क्षेत्र में पदयात्राएं, जनसंपर्क, बैठक, गोष्ठी और छोटी सभाओं में हिस्सेदारी करेंगे। बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित रहे। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

बजट सत्र में सभी सांसद उपस्थित रहें रिजीजू

बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने संसद के बजट सत्र में सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। गौरतलब है कि दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में चार फरवरी को और राज्यसभा में 6 फरवरी को जवाब दे सकते हैं। बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब वित्त मंत्री 11 फरवरी को देंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें