Hindi Newsएनसीआर न्यूज़aapda ja rahi hai bjp aa rahi hai virendra sachdeva reaction after exit polls predict bjp victory in delhi

Exit Polls पर विश्वास नहीं, हमें मिलेंगी ज्यादा सीट; सरकार बनने के अनुमान पर BJP ने किसे दिया क्रेडिट

Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनता ने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी का मजाक उड़ाया है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टाइम्सWed, 5 Feb 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
Exit Polls पर विश्वास नहीं, हमें मिलेंगी ज्यादा सीट; सरकार बनने के अनुमान पर BJP ने किसे दिया क्रेडिट

Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनता ने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है। लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि राजधानी के लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और विकास चाहते हैं। आप-दा जा रही है और भाजपा आ रही है।

सचदेवा ने एएनआई से कहा, 'मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज भाजपा को बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया है। 'आप-दा' जा रही है और भाजपा आ रही है। अगर कोई फर्जी मतदान करता है, तो वह पकड़ा जाएगा। हम पहले दिन से यह कह रहे हैं, और यह अच्छी बात है कि वे पकड़े गए हैं। दिल्ली के लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं और विकास चाहते हैं।'

ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एग्जिट पोल के अनुकूल पूर्वानुमानों का श्रेय 'मोदी लहर' को दिया। उन्होंने कहा, 'यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं, जैसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बाकी हिस्सों में विकास हुआ है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत और हमारे नेताओं के मार्गदर्शन और रणनीति ने फल दिया है। मुझे इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।'

ये भी पढ़ें:इंसानों के EXIT POLL में तो BJP की बंपर जीत, दिल्ली पर क्या कहता है AI का अनुमान
ये भी पढ़ें:जब मनीष सिसोदिया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, खड़े देखते रह गए AAP उम्मीदवार

नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। वहीं मालवीय नगर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की वापसी हो रही है। उन्होंने कहा, "'झाड़ू के तिनके बिखर गए हैं और कमल खिल रहा है।' बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ वापस आ रही है। अगर आप AAP के इतिहास पर नजर डालें तो उनकी कार्यप्रणाली आरोप-प्रत्यारोप और झूठ बोलने की है।"

अगला लेखऐप पर पढ़ें