Bangladesh is unable to handle Yunus Israel make a humiliating deal with Hamas 5 big news यूनुस से संभल ना रहा बांग्लादेश, इजरायल को करनी पड़ रही हमास से अपमानजनक डील; 5 बड़ी खबरें, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsBangladesh is unable to handle Yunus Israel make a humiliating deal with Hamas 5 big news

यूनुस से संभल ना रहा बांग्लादेश, इजरायल को करनी पड़ रही हमास से अपमानजनक डील; 5 बड़ी खबरें

  • अरुणाचल प्रदेश पर तवांग नाम से चीन दावा करता रहा है। ऐसे में उसके लिए इतने बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान कर भारत ने उसे सीधा संदेश दिया है।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 26 Feb 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
यूनुस से संभल ना रहा बांग्लादेश, इजरायल को करनी पड़ रही हमास से अपमानजनक डील; 5 बड़ी खबरें

यूक्रेन और अमेरिका दुर्लभ खनिजों के दोहन संबंधी समझौते समेत एक व्यापक आर्थिक करार की रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मामले से परिचित अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे इस विषय पर सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। पढ़ें शाम 5 बजे की खबरें।

चीन को सीधी चुनौती, कभी भी पहुंचेगी सेना; अरुणाचल सीमा पर बनेगा 1400 KM लंबा हाईवे

चीन सीमा के पास केंद्र सरकार ने बड़े हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है। इससे सीमांत इलाकों तक कनेक्टिविटी में इजाफा होगा, इसके अलावा सुदूर अरुणाचल प्रदेश से अन्य राज्यों तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। अरुणाचल प्रदेश पर तवांग नाम से चीन दावा करता रहा है। ऐसे में उसके लिए इतने बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान कर भारत ने उसे सीधा संदेश दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

महात्मा गांधी के हत्यारे की तारीफ करने वाली प्रोफेसर बनीं डीन, कमेंट किया था- गोडसे पर गर्व है

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने वाली एनआईटी कालीकट की प्रोफेसर को डीन नियुक्त किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है। पिछले साल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एनआईटी की प्रोफेसर डॉ. ए शैजा ने गोडसे की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें भारत बचाने के लिए गोडसे पर गर्व है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

मोहम्मद यूनुस से संभल ना रहा बांग्लादेश; ढाका में डेढ़ माह में 35 मर्डर, अनगिनत चोरी-अपहरण: चहुंओर गुस्सा

पड़ोसी देश बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आलम यह है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में लाचार दिख रही है। यही वजह है कि पिछले डेढ़ महीने में 35 लोगों की हत्या हो चुकी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

AFG vs ENG: इब्राहिम ने खेली चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी, टूट गया डकेट का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ गरदा उड़ा दिया। उन्होंने लाहौर के मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए नया कीर्तिमान रच डाला। इब्राहिम ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

इजरायल को करनी पड़ रही हमास से अपमानजनक डील, 4 शवों के बदले में रिहा करेगा सैकड़ों कैदी

इजरायल ने बीते डेढ़ सालों में हमास के साथ भीषण जंग लड़ी है। इस युद्ध में करीब 46 हजार लोग मारे गए हैं। इसके बाद अब सीजफायर लागू है, लेकिन इजरायल को इसमें अपने कैदियों के बदले कठिन डील करनी पड़ी है। यही नहीं अपने उन 4 कैदियों के शवों के बदले में भी उसे सैकड़ों कैदी रिहा करने होंगे, जिन्हें आतंकी घटनाओं के आरोपों में उसने गिरफ्तार किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।