Hindi Newsदेशआज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज March 4, 2025 LIVE - लोकायुक्त ने दी क्लीन चिट तो CBI जांच की उठी मांग, MUDA मामले में फिर घिरे सिद्धारमैया

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज March 4, 2025 LIVE - लोकायुक्त ने दी क्लीन चिट तो CBI जांच की उठी मांग, MUDA मामले में फिर घिरे सिद्धारमैया

Hindi News (हिंदी न्यूज़), Aaj Ke Mukhya Hindi Samachar, हिंदी समाचार March 4, 2025 LIVE - नेशनल न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज और राष्ट्रीय समचार के इस ब्लॉग में खबरों के पीछे की खबरें भी होंगी। पॉलिटिकल न्यूज से लेकर ब्रेकिंग न्यूज तक यहां बने रहेंगे तो कुछ भी मिस नहीं होगा।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज March 4, 2025 LIVE - लोकायुक्त ने दी क्लीन चिट तो CBI जांच की उठी मांग, MUDA मामले में फिर घिरे सिद्धारमैया

Latest news on March 4, 2025: Bengaluru, Mar 03 (ANI): Chief Minister Siddaramaiah and Deputy Chief Minister D.K. Shivakumar on the day of the joint session of first session of state legislature, at Vidhana Soudha in Bengaluru on Monday. (ANI Photo)

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 04 Mar 2025 10:22 PM
हमें फॉलो करें

देश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आप पाएंगे हर पल की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और आपको प्रभावित करने वाली हर खबर के बारे में गहराई से विश्लेषण के अलावा भी बहुत कुछ। 24x7 अपडेट के लिए बने रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

4 Mar 2025, 10:22:16 PM IST

Hindi news live : लोकायुक्त ने दी क्लीन चिट तो CBI जांच की उठी मांग, MUDA मामले में फिर घिरे सिद्धारमैया

  • सिद्धारमैया पर एमयूडीए के जरिए अपनी पत्नी पार्वती बीएम को 14 भूखंड आवंटित करने में अनियमितताओं के आरोप हैं। सिद्धरमैया, उनकी पत्नी, साले बीएम मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू और अन्य को प्राथमिकी में नामजद किया गया था।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 09:58:23 PM IST

Hindi news live : हमसे क्यों नहीं पूछा? त्रिभाषा विवाद के बीच केंद्र के एक और कदम पर भड़के स्टालिन, PM से दखल की मांग

  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में नीलामी योजना की खामियों का उल्लेख किया है और उन जोखिमों का हवाला देते हुए कहा है कि इससे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और लाखों मछुआरों की आजीविका प्रभावित होगी।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 08:16:30 PM IST

Hindi news live : नशे में ड्राइवर से हो जाए किसी की मौत, मुआवजा देगी बीमा कंपनी? क्या बोला HC

  • मद्रास हाई कोर्ट का कहना है कि अगर नशे में किसी ड्राइवर द्वारा किसी की मौत हो जाती है, बीमा कंपनी को मुआवजा देना होगा। हालांकि बाद में वह वाहन मालिक से वसूली कर सकती है।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 07:04:19 PM IST

Hindi news live : 'औरंगजेब की कब्र उखाड़ फेंको, तुम्हारे बाप ने..', अबू आजमी के बयान पर नवनीत राणा; टॉप-5 न्यूज

  • अबू आसिम आजमी के मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ वाले बयान का मुद्दा मंगलवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में छाया रहा। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के सदस्यों ने आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने की मांग रखी।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 06:40:37 PM IST

Hindi news live : 'औरंगजेब की कब्र उखाड़ फेंको, तुम्हारे बाप ने...', अबू आजमी के बयान पर खूब भड़कीं नवनीत राणा

  • नवनीत राणा ने कहा कि हमने तो इतिहास पढ़ा है। मगर, तुम जैसे लोगों ने नहीं पढ़ा। उन्होंने कहा, ‘तुम्हें एक बार थिएटर जाकर छावा पिक्चर देखनी चाहिए। तब पता चलेगा कि तुम्हारे पाप ने हमारे भगवान संभाजी महाराज के साथ क्या किया था।’
और पढ़ें

4 Mar 2025, 06:05:19 PM IST

Hindi news live : यात्रियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, दिल्ली से पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानिए पूरा प्लान

  • भारतीय रेलवे जल्द ही नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो यह ट्रेन देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हो जाएगी।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 05:31:42 PM IST

Hindi news live : नई जंग का दौर है... तैयार रहना होगा; राजनाथ सिंह ने क्यों कही ऐसी बात

  • राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को नई तरह की जंग के लिए खुद को तैयार रखना होगा, क्योंकि दुश्मन अब पारंपरिक हथियारों से ही नहीं, बल्कि हाइब्रिड युद्धनीति, साइबर हमलों और अंतरिक्ष आधारित जासूसी जैसी आधुनिक तकनीकों से भी खतरा पैदा कर सकते हैं
और पढ़ें

4 Mar 2025, 04:38:46 PM IST

Hindi news live : ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया तो सनक गया युवक, माता-पिता और बहन को पत्थर से कुचलकर मार डाला

  • शुरुआती जांच से पता चला है कि युवक ने अपने माता-पिता और बहन को उनके घर पर पत्थर मारकर मार डाला। ग्रामीणों ने खून से लथपथ तीनों शवों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 04:34:27 PM IST

Hindi news live : कलंकित न किया जाए... स्तनपान को लेकर बोला सुप्रीम कोर्ट, सरकार को क्या दिए निर्देश

  • अदालत ने साफ किया कि स्तनपान केवल एक निजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के प्रजनन अधिकार का अहम हिस्सा है और यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 03:46:37 PM IST

Hindi news live : Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर को मिलने जा रहा नया पड़ोसी, दो दिन बाद चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग

  • चांद पर इसरो के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को दो दिन बाद नया पड़ोसी मिलने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का एथेना लैंडर 6 मार्च को चांद के दक्षिण ध्रुव के पास लैंड करेगा।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 03:11:33 PM IST

Hindi news live : इस्तीफा काफी नहीं, धनंजय मुंडे पर भड़के मराठा नेता मनोज जरांगे की हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

  • मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि सरपंच की हत्या मामले में धनंजय मुंडे का केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि धनंजय को विधयक पद छोड़ना चाहिए और उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 02:33:53 PM IST

Hindi news live : अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन पर फंसी भगवंत मान सरकार, HC ने मांगा जवाब

  • अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर ऐक्शन को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार से हाई कोर्ट ने जवाब-तलब किया है। हाई कोर्ट ने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इस मामले में क्या प्रभाव है।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 02:13:47 PM IST

Hindi news live : खुद के ही चैनल ने उड़ाया महाकुंभ का मजाक, तो भड़के भाजपा नेता चंद्रशेखर; पहले भी हो चुका विवाद

  • इस रिपोर्ट में यह संकेत दिया गया था कि केरल में सीपीआई (एम) के शासन के बावजूद, हिंदू रीति-रिवाजों और कुंभ स्नान में रुचि बढ़ रही है।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 01:21:21 PM IST

Hindi news live : लीडरशिप में भ्रम और काडर में निराशा, मायावती की कमजोरी से किसका फायदा; तीन में रेस

  • 2019 के आम चुनाव में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करके बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी। लेकिन फिर सपा का साथ छूटा तो आधे समर्थक साइकिल पर ही सवार हो गए और आधे ही बसपा के साथ वापस लौटे। कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां बसपा समर्थकों की बड़ी संख्या भाजपा के साथ हो गई।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 12:48:46 PM IST

Hindi news live : दरिंदगी के 15 वीडियो और 8 फोटो, सरपंच हत्या केस में धनंजय मुंडे के गले की फांस बन गए सबूत

  • सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद विपक्ष और देशमुख के परिवार के लोग धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इस्तीफा तब दिया जब देशमुख पर हुए अत्याचार के वीडियो वायरल होने लगे।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 12:22:46 PM IST

Hindi news live : धोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का; शमा मोहम्मद ने शेयर किया रोहित शर्मा पर कंगना का पुराना ट्वीट

  • तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने शमा का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने जो कहा है वह सही है और रोहित शर्मा को टीम में होना ही नहीं चाहिए।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 12:06:26 PM IST

Hindi news live : 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं, भावनाएं आहत करने का केस गलत: SC

  • अदालत ने यह बात 80 साल के एक शख्स के खिलाफ दर्ज केस को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। बुजुर्ग पर आरोप था कि उन्होंने एक व्यक्ति को मियां-तियां और पाकिस्तानी कहा था। इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं और इसी मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 10:02:28 AM IST

Hindi news live : मायावती ने ममता जैसे संकट से बचने को भतीजा किया बाहर, आकाश के एग्जिट की इनसाइड स्टोरी

  • आकाश आनंद का अपना एक गुट तैयार हो गया था। यह गुट मायावती के करीबी नेताओं की उपेक्षा कर रहा था। यह ऐसा ही संकट था, जैसा अकसर बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में दिखता है। कई बार ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के बीच तनाव नजर आया है।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 07:50:35 AM IST

Hindi news live : आज ही के दिन महासागर का अजेय योद्धा बना भारत, कैसे INS विक्रांत ने पलट दिया पासा

  • भारत ने बाद में एक और INS विक्रांत (2013) बनाया, जो स्वदेशी रूप से निर्मित पहला विमानवाहक पोत है। लेकिन आज हम 1961 के INS विक्रांत और इसके गौरवशाली इतिहास को समझेंगे।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 07:21:27 AM IST

Hindi news live : दृष्टिहीन भी बन सकते हैं जज, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला; 31 साल पुराना नियम रद्द

  • सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दृष्टिबाधित या फिर दृष्टिहीन लोगों को न्यायिक परीक्षा में बैठने से रोका नहीं जा सकता। वे भी जज बन सकते हैं। कोर्ट ने मध्य प्रदेश के कानून का एक भाग निरस्त कर दिया।
और पढ़ें

4 Mar 2025, 06:14:08 AM IST

Hindi news live : CISF की महिला अधिकारी पर शादी की बात छिपाकर संबंध बनाने के आरोप, शख्स ने की आत्महत्या

  • अभिषेक सिंह का कहना है कि दोनों शारीरिक संबंध बना चुके थे और वह महिला से शादी करना चाहते थे। उन्होंने दावा किया है कि बाद में पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा और उसने यह बात दबाकर रखी थी। सिंह ने कहा कि जब महिला से इस संबंध में सवाल पूछे, तो वह उन्हें छोड़कर चली गई थी।
और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।