महाराष्ट्र में हथियार फैक्ट्री में धमाके से गिरी छत, 8 लोगों की मौत; 7 लोग बचाए गए
- मेडिकल और रेस्क्यू टीम को भेजा गया है। यह हादसा भंडारा के जवाहर नगर में हुआ है। मौके पर दमकलर्मी और एम्बुलेंस तैनात हैं। अब तक जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर 2 लोगों को निकाला गया है। अब भी 10 लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने की भी आशंका है।

महाराष्ट्र के भंडारा में एक हथियार फैक्ट्री में धमाका हुआ है, जिससे एक परिसर की छत गिर गई। इस भीषण हादसे में 8 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 15 लोग छत के नीचे दब गए थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस हादसे में 8 लोग मारे गए हैं, जबकि 7 घायल हैं। उन्होंने कहा, ‘भंडारा की हथियार फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 8 लोग मारे गए हैं, जबकि 7 की मौत हो गई है।’ भंडारा के कलेक्टर संजय कोलटे ने भी यह जानकारी दी है।
नागपुर स्थित डिफेंस के पीआरओ ने बताया कि यह ब्लास्ट आज सुबह ही हुआ। जिसके बाद लोगों को बचाने के लिए मेडिकल और रेस्क्यू टीम को भेजा गया है। यह हादसा भंडारा के जवाहर नगर में हुआ है। मौके पर दमकलर्मी और एम्बुलेंस तैनात हैं। अब तक जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर 2 लोगों को निकाला गया है। अब भी 10 लोग फंसे हुए हैं। एक व्यक्ति का शव बरामद हो गया है और कई अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। ऐसे में कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने का भी डर है।
इस हादसे में एक वर्कर के मारे जाने की खबर है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'जानकारी मिली है कि हथियार फैक्ट्री में धमाके से गिरी छत के नीचे 13 से 14 लोग फंस गए हैं। शुरुआती जांच में एक व्यक्ति की मौत की दुखद खबर मिली है। अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। इसके अलावा सभी जरूरी मदद पहुंचाई गई है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर बचाव कार्य में जुटी है। डिफेंस फोर्सेज के साथ मिलकर जिला प्रशासन काम कर रहा है। इसके अलावा मेडिकल असिस्टेंस के लिए भी टीमों को तैयार किया गया है। मेरी मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं।'