BJP to Celebrate 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Special Campaigns भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP to Celebrate 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Special Campaigns

भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष

Meerut News - भाजपा रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष भव्य तरीके से मनाने जा रही है। 19 से 31 मई तक मेरठ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन-जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 18 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष

रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी। मेरठ महानगर, जिले से लेकर पश्चिम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। 19 मई से 31 मई के बीच जिला और महानगर स्तर पर कार्यक्रम होंगे। बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष अभियान को लेकर मेरठ महानगर प्रभारी, एमएलसी व प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा आगामी दिनों में माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, कार्य और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। यह अभियान ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, यह समाज में नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का माध्यम बनेगा।

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री ने बताया इस त्रिशताब्दी अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताएं तथा जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन प्रस्तावित है। इसके माध्यम से युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को माता अहिल्याबाई के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, सहकारी संघ चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महेश बाली, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे। अहिल्या बाई होलकर के अभियान की संयोजक सीमा श्रीवास्तव, सह संयोजक विवेक वाजपेयी, विनय पाराशर शर्मा, डॉली गुप्ता, ज्योति वाल्मीकि को बनाया गया है। इस तरह होगा आयोजन -19–20 मई को महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़। -22 मई को जिला संगोष्ठी, 23 मई को घाट सज्जा एवं नदी आरती। -24 मई को शिव आरती, विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन। -29 मई को नगर निगम महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, 31 मई को श्रद्धांजलि समारोह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।