इन लोगों को नहीं खाना चाहिए सत्तू, हो सकते हैं गंभीर नुकसान
- सत्तू की तासीर ठंडी होती है और ये लू से बचाने का काम करती है। इसलिए गर्मियों में इसे खाना या फिर पीना खूब पसंद किया जाता है। सेहत को खूब फायदे पहुंचाने वाले सत्तू कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानिए, किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

सत्तू को चने से बनाया जाता है और ये प्रोटीन से भरपूर होता है। सत्तू में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसे एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। यह भारत के कई हिस्सों जैसे झारखंड, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में काफी फेमस है। इस लोग गर्मियों में खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। कहते हैं कि इसे रोजाना खाने या फिर इसकी ड्रिंक पीने से खुद को लू लगने से बचाया जा सकता है। सेहत के लिए खूब ज्यादा फायदेमंद सत्तू हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। यहां जानिए इससे होने वाले गंभीर नुकसान-
किडनी स्टोन
सत्तू में ऑक्सालेट होते हैं, जो किडनी स्टोन के निर्माण का काम कर सकते हैं। जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है या उन्हें इसके होने का खतरा है, उन्हें सावधान रहना चाहिए और सत्तू खाने से बचना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्याएं
सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कुछ लोगों में पेट फूलने, गैस या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती हैं। खासकर अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए या फाइबर वाली चीजों को डायट में शामिल न किया जाए।
एलर्जी
सत्तू चने से बनता है। इसलिए जिन लोगों को साबुत अनाज से एलर्जी है, तो उन्हें इसे नहीं खाना चाहिए।
क्रोनिक किडनी प्रॉब्लम
क्रोनिक किडनी की समस्या से जूझने वाले लोगों को सत्तू खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है।
पाचन से जुड़ी समस्या
आईबीएस या दूसरी पाचन संबंधी समस्या से परेशान व्यक्तियों को सत्तू पचाने में मुश्किल हो सकती है और उनके लक्षण और भी खराब हो सकते हैं।
कब्ज
अगर आप बहुत ज्यादा सत्तू खा रहे हैं और पानी कम पी रहे हैं तो समस्या हो सकती है। क्योंकि सत्तू नमी सोख लेता है और अगर आप डिहाइड्रेटेड हैं तो इससे कब्ज हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।