Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थBenefits and Side Effects of eating Muskmelon know what is the right way to eat it

खरबूजा खाकर मिलते हैं ढेरों फायदे और नुकसान, जानें क्या होता है खाने का सही तरीका

  • खरबूजे का मीठा और रसीला स्वाद गर्मी में काफी अच्छा लगता है। वैसे तो इस फल को खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन कुछ नुकसान भी हैं जो हर किसी को जानने चाहिए। इस आर्टिकल में पढ़िए खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान के साथ खाने का सही तरीका।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 03:21 PM
share Share
Follow Us on
खरबूजा खाकर मिलते हैं ढेरों फायदे और नुकसान, जानें क्या होता है खाने का सही तरीका

गर्मी के मौसम में आने वाले सीजनल फल सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। इन दिनों तरबूज और खरबूज खूब खाए जाते हैं। ये दोनों ही फल पानी से भरपूर होते हैं और इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खरबूजे में फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। इस फल को खाने के ढेरों फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। यहां जानिए खरबूजे के फायदे और नुकसान के साथ क्या होता है खाने का सही तरीका।

खरबूजा खाने के फायदे

1) खरबूजे में मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। विटामिन सी के अलावा, खरबूजा विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन से भी भरपूर होता है, जो अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं।

2) खरबूजे में एडेनोसिन होता है, जो थक्कारोधी गुण है और ये ब्लड को पतला करने में मदद करते हैं जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। ये फल पोटेशियम से भी भरपूर होते हैं जो ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे दिल हेल्दी रहता है।

3) खरबूजे में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन की हाई मात्रा होती है। यह शरीर से फ्री सेल्स का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकता है और उन्हें खत्म कर सकता है।

4) खरबूजे में मौजूद विटामिन ए और कैरोटीन की पर्याप्त मात्रा मोतियाबिंद को रोकने और नजर में सुधार करने में मदद करती है।

5) खरबूजे में मौजूद हाई फोलेट प्रेगनेंट महिलाओं में एक्सट्रा सोडियम को हटाती है और वाटर रिटेंशन की समस्याओं को कम करती है। यह नई कोशिकाओं के उत्पादन और रखरखाव में मदद करता है।

6) खरबूजे का नियमित सेवन शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है। जिन लोगों के फेफड़े धूम्रपान के कारण गंभीर रूप से डैमेज हो गए हैं, उनके लंग्स को फिर से ठीक करने में ये फल मदद कर सकता है।

7) खरबूजे में कैलोरी और फैट कम होता है। इसी के साथ इस फल में जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये शरीर की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करते हुए लोगों को वजन कम करने में मदद करता है। ये पाचन में मदद करता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है।

खरबूजा खाने के नुकसान

1) बहुत ज्यादा खरबूजे खाना डायबिटीज पेशेंट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें अत्यधिक मात्रा में चीनी बनाने की क्षमता होती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।

2) खरबूजा एक बेहतरीन फल है, क्योंकि इसमें पानी और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स कही हैं कि ज्यादा खाने से लूज मोशन हो सकते हैं।

3) मात्रा पर ध्यान न दिया जाए तो सिर्फ खरबूजे खाने से आपका पेट इतना भर सकता है कि आप हेल्दी फैट और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खाना नहीं खा पाएंगे।

4) इस फल में चीनी की ज्यादा मात्रा होती है। ऐसे में अगर इसे शाम के समय खाया जाए तो ये आपकी नींद की क्वालिटी को खराब कर सकता है।

खरबूजा खाने का सही तरीका

खरबूजा खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे साबुत फल की तरह धोकर, छीलकर और बीज हटाकर खाएं। इसका शेक या जूस पीने से बचें। वही नाश्ते या दोपहर के खाने के बीच में खाएं। शाम के समय चीनी को ठीक से पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए रात में खरबूजे खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

ये भी पढ़ें:इन 5 फलों में पानी की मात्रा होती है सबसे ज्यादा, गर्मी शुरू होने से पहले जानें
ये भी पढ़ें:फलों का सलाद या साबुत फ्रूट, जानिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें