प्याज-लहसुन के बिना बन जाती हैं ये 9 डिशेज, स्वाद में लगती हैं जबरदस्त, नवरात्रि में ब्रेकफास्ट के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
- Without Onion Breakfast Option: नवरात्रि में कुछ लोग प्याज-लहसुन से बनी चीजों को खाना छोड़ देते हैं। ऐसे में सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं ये कंफ्यूजन रहता है। तो यहां देखिए 9 ऑप्शन-

नवरात्रि का पावन त्योहार 3 अप्रैल से शुरू होने वाला है। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में लोग सात्विक खाना खाना पसंद करते हैं वहीं जो लोग उपवास रखते हैं वह फलाहारी चीजों को खाते हैं। इन नौ दिनों में कुछ लोग प्याज खाना भी छोड़ देते हैं। ऐसे में सुबह के समय नाश्ता क्या बनाएं इसे लेकर कंफ्यूजन रहती है। तो आइए, नौ दिन के लिए यहां देखें 9 ऑप्शन
1) पोहा- नाश्ते के लिए पोहा एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। इसे आप खूब सारी सब्जियों के साथ मिलाकर बना सकते हैं। इसके स्वाद को इंहेंस करने के लिए कड़ी पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें।
2) खिचयू- चावल के आटे से बना खिचयू एक गुजराती डिश है। इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं। ये एक हेल्दी डिश है जिसे स्टीम करके बनाया जाता है।
3) जवे- कुछ लोगों का मानना होता है कि जवे बिना प्याज के अच्छे नहीं लगते हैं। आप टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली और आलू मिलाकर टेस्टी जवे तैयार कर सकते हैं।
4) सूजी ढोकला- सूजी से बना ढोकला भी स्वाद में अच्छा लगता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसमें राई और कड़ी पत्ते का छोंक लगता है। इसे आप चटनी के साथ खा सकते हैं।
5) उपमा- जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं वह सूजी से बने नाश्ते को खा सकते हैं। क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है। ऐसे में सब्जियों और कुछ मेवों के साथ आप उपमा बना सकते हैं।
6) बेसन का ढोकला- स्पॉन्जी और रसदार ढोकला स्वाद में काफी अच्छा लगता है। इसे भी नाश्ते के लिए तैयार किया जा सकता है। स्नैक्स के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन है।
7) नमकीन दलिया- नमकीन दलिया भी नाश्ते में खा सकते हैं। अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं तो इसे खाएं। गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्जियों के साथ आप इसे तैयार कर सकते हैं।
8) बेसन चीला- बेसन का चीला एक हेल्दी ऑप्शन है। इस आप पनीर, टमाटर, गाजर, धनिया के साथ मिलाकर तैयार कर सकते हैं।
9) आलू सैंडविच- आलू की स्टफिंग तैयार करके सैंडविच बनाएं। इसमें आप एक चीज स्लाइस रखें। इसे केचअप या फिर चटनी के साथ सर्व करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।