आम खाकर न फेंके उसकी गुठलियां, फल से ज्यादा फायदेमंद है बीज
गर्मियों के मौसम में आम ज्यादातर लोगों के पसंदीदा फलों में से एक है। इसमें निकलने वाली गुठली को अक्सर फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है? यहां जानिए आम की गुठली के जबरदस्त फायदे-

मीठे-रसीले आम स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। इसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। आम को हर कोई अपनी चॉइस के मुताबिक खाता है, कुछ लोग आम काटकर खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ इसे चूस कर खाते हैं। इस फल के गूदे को खाकर गुठली को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस बीज के भी कई फायदे होते है? यहां जानिए आम की गुठली के फायदे-
1) डायबिटीज मैनेज
आम गुठली का अर्क ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद करता है, जिससे यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह इंसुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाता है और ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है।
2) बूस्ट इम्यूनिटी
आम की गुठली में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
3) लिवर हेल्थ को सपोर्ट
आम की गुठली लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है। ये शरीर से टॉक्सिन को खत्म करने में मदद करते हैं, जिससे लीवर का हेल्थ बेहतर होती है।
4) हड्डियों की सेहत
आम के बीजों में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स खनिज होते हैं, जो मजबूत और हेल्दी हड्डियों को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।
5) सूजन होती है कम
आम की गुठली में सूजनरोधी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये गठिया जैसी स्थितियों के लिए फायदेमंद है।
6) पाचन में मददगार
आम के बीज का पाउडर हेल्दी आंत को बढ़ावा देकर दस्त और अपच जैसी पाचन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
7) स्किन के लिए फायदेमंद
आम की गुठली का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है। आप स्किन के लिए आम के बीज से बने बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पाउडर को आप फेस पैक में मिला सकते हैं।
कैसे यूज करें आम के बीज
आम के बीज से पाउडर तैयार करें और फिर इस पाउडर को स्मूदी या जूस में मिलाकर पिएं। इसके अलावा आप पाउडर से चाय बना सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।